आस-पड़ोसदेशबिग ब्रेकिंग

रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर चलती डेमू ट्रेन के इंजन में यूं लगी आग, बड़ा हादसा टला

मोतिहारी (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। बिहार प्रदेश के मोतिहारी जिले के रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर भेलवा स्टेशन के समीप पुल संख्या 39 के पास रविवार को एक डेमू ट्रेन संख्या 05541 के इंजन में आग लग गई।

अचानक लगी आग के कारण ट्रेन से यात्रा कर रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। उक्त घटना सुबह साढ़े 5 बजे की बतायी जा रही है।

डेमू ट्रेन रक्सौल जंक्शन से नरकटियागंज के लिए जा रही थी। घटना की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी रक्सौल के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन अधिकारियों के अनुसार आग लगने का कारण तकनीकी भी हो सकता है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इंजन में लगी आग फैली नहीं, जिस कारण किसी जान माल की क्षति नहीं हुई। अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। घटना के बाद रक्सौल-नरकटियागंज रेल खंड पर ट्रेनों की आवाजाही तत्काल बंद है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button