चुनाव डेस्कजरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगराजनीतिसोशल मीडिया

गीता कोड़ा के ट्वीटर X पर वीडियो पोस्ट करते ही लोग पीछे पड़ गए!

चाईबासा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बीते दिन अचानक कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई भ्रष्टाचार के मामले को लेकर चर्चित पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी एवं सांसद गीता कोड़ा ने सोशल मीडिया ट्वीटर एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है।

उन्होंने पोस्ट वीडियो के कैप्शन में झारखंड की चंपई सरकार की आलोचना करते हुए लिखा है कि “यह कैसा बजट है। सरकार सिर्फ चेहरा चमकाने में लगी है। युवा पीढ़ी सड़क पर आंदोलित है। ऐसा अब नहीं चलेगा। बजट राज्य के सभी वर्ग के लोगों के साथ छलावा के अलावा कुछ नहीं है।“

दरअसल, यह वीडियो अपनी कमेंट के लिए चर्चित हो रहा है। वीडियो को सैकड़ों कमेंट मिले है। आश्चर्य की बात है कि कोई भी कमेंट वीडियो में कही गई बातों का समर्थन करता नहीं दिख रहा है। उस पर ट्रोल करने में माहिर भाजपा आईटी सेल भी निष्क्रिय है।

आईए आप देखें उन सारे कमेंट के स्नैपशॉट, खुद ही आंकलन कीजिए कि सिंहभूम से भाजपा प्रत्याशी को पछाड़कर कांग्रेस सांसद बनी गीता कोड़ा के पाला बदलने के बाद भाजपा चोला पहनने की कला को लोग किस उलाहना आलोचना के रुप में ले रहे हैं…

Geeta Koda posted the video on Twitter 1 Geeta Koda posted the video on Twitter 2 Geeta Koda posted the video on Twitter 3 Geeta Koda posted the video on Twitter 4 Geeta Koda posted the video on Twitter 5 Geeta Koda posted the video on Twitter 6 Geeta Koda posted the video on Twitter 7 Geeta Koda posted the video on Twitter 8 Geeta Koda posted the video on Twitter 9 Geeta Koda posted the video on Twitter 10 Geeta Koda posted the video on Twitter 11 Geeta Koda posted the video on Twitter 12 Geeta Koda posted the video on Twitter 13 Geeta Koda posted the video on Twitter 14

 

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y21meDyfVZo[/embedyt]

नालंदा में मातम में बदली शब-ए-बारात, 2 युवक की मौत, 3 युवक गंभीर  

बिहार विधानसभा में बौखलाए CM नीतीश, कहा- RJD जिंदाबाद बोलेंगे, KK पाठक ईमानदार, नहीं हटाएंगे

सीएम के नालंदा में जदयू सांसद और सिविल सर्जन के बीच बकझक का वीडियो वायरल

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=KtxEtnOJ_uE[/embedyt]

बहुमत की रात : सीएम नीतीश के लिए भारी, फ्लोर टेस्ट में तय होगा 19 साल का सफर

गांव से चल रही हमारी सरकार, दरवाजा पर मिल रहा योजनाओं का लाभ : चम्पाई सोरेन

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!