आस-पड़ोसदेशबिग ब्रेकिंगसोशल मीडिया

मुकेश अंबानी को धमकी देने वाला युवक बिहार के दरभंगा में धराया

पटना/दरभंगा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले में मुम्बई पुलिस ने बुधवार देर रात बिहार के दरभंगा जिले के मनिगाछी थाना क्षेत्र से आरोपित राकेश मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी दरभंगा अवकाश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए गुरुवार को बताया कि मनिगाछी थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव से राकेश मिश्रा नामक युवक को मुम्बई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिससे उसने मुकेश अंबानी को धमकी दी थी। मुम्बई पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर अपने साथ मुम्बई ले गई है।

एसएसपी ने बताया कि मनीगाछी के ब्रह्मपुरा गांव निवासी सुनील कुमार मिश्र के पुत्र राकेश कुमार मिश्र को मुम्बई पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार किया था। सादे लिबास में पुलिस राकेश के घर पहुंच गई। उस समय घर का मुख्य दरवाजा बंद था।

पुलिस ने दरवाजा खटखटाया जिसे आरोपित राकेश ने खोला। दरवाजा खोलने के साथ ही पुलिस ने राकेश के मोबाइल पर कॉल किया। कॉल राकेश ने रिसीव किया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। राकेश के पिता सुनील कुमार मिश्र बिहार इंटर काउंसिल में कार्यरत हैं।

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button