एक्सपर्ट मीडिया न्यूज

…और जाल में फंसी 8 क्विंटल की दुर्लभ स्टिंगरे मछली, बुलानी पड़ी क्रेन

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 182 किलोमीटर दूर दीघा में रविवार को एक दैत्याकार मछली को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

समुद्र के किनारे बसे इस शहर में मछुआरे हमेशा की तरह मछली पकड़ने के लिए पानी में उतरे, इस दौरान उनके जाल में कुछ ऐसा फंसा जिसे देख मछुआरों के होश उड़ गए। जाल पानी से बाहर निकालने पर लोगों ने देखा कि उसमें एक विशालकाय स्टिंगरे प्रजाति की एक मछली फंसी हुई है।

पश्चिम बंगाल के दीघा में मछुआरे मछली पकड़कर उसे बाजार में बेचते हैं, इस दौरान उनके जाल में कई अजीबोगरीब चीजें फंस जाती हैं।

बीते रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन मछुआरों को उम्मीद नहीं थी कि उनके जाल में भारी-भरकम मछली फंस जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि मछली का वजन 50-100 किलो नहीं, बल्कि 800 किलोग्राम था और उसे उठाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button