23.1 C
New Delhi
Monday, December 4, 2023
अन्य

    यमुनोत्री नेशनल हाईवे की सुरंग धंसने से 36 मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

    देहरादून (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। उत्तराखंड प्रदेश में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बन रही एक सुरंग के धंस जाने से उसमें काम कर रहे 36 मजदूर फंस गए हैं। यह सुरंग उत्तरकाशी जिले में सिल्कयारा और डांडलगांव को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है। इनमें प्रायः मजदूर बिहार और झारखंड जैसे राज्य के रहने वाले हैं। मजदूरों को बचाने का काम जारी है।

    हालांकि, सुरंग में फंसे मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें बाहर से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। हालांकि फंसे हुए मजदूरों से कोई बात नहीं हो पाई है। फंसे हुए मजदूरों में सिर्फ एक उत्तराखंड का है। बाकी लोग बिहार, पश्चिम बंगाल, यूपी, झारखंड, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के हैं।

    सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स और नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स के राहतकर्मी स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ मिल कर काम कर रहे हैं। सुरंग के पास से मलबा हटाने के लिए जेसीबी और दूसरी मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है।

    बताया जाता है कि सुरंग के मुहाने के पास का एक हिस्सा 200 मीटर तक टूट गया था। इसे बनाने का काम चल रहा था। उसी दौरान यह धंस गई। अभी तक सुरंग में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं।

    अधिकारिक तौर पर कहा गया है कि रविवार सुबह लगभग सुबह पांच बजे हाईवे पर निर्माणाधीन सुरंग के सिल्क्यारा वाले मुहाने से 230 मीटर अंदर मलबा गिरा। और फिर अचानक भरभरा कर भारी मलबे और पत्थर गिरने लगे। इसके चलते सुरंग के अंदर काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए, वहीं मलबे की चपेट में आने से सुरंग की ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई।

    एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान के अनुसार  हादसा रविवार सुबह पांच बजे हुआ, सिल्क्यारा की ओर सुरंग से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है, जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं।

    कुछ मीडिया ख़बरों के मुताबिक़ जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि फंसे हुए लोगों के सामने 400 मीटर तक खाली जगह है। इसलिए इसमें वो चल-फिर सकते हैं। उनके पास दस घंटे के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन है।

    उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत उत्तरकाशी में नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी सुरंग बना रही है। सुरंग नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की निगरानी में बन रही है। सुरंग के अगले साल फरवरी तक बन कर तैयार हो जाने की उम्मीद है

    विश्व में एक ऐसा देश, जहाँ की राष्ट्रीय पुस्तक है रामायण

    पीएम मोदी की रैली में एक लड़की ने टावर पर चढ़कर दिखाया आयना, जानें वायरल सच

    पुलिस वाहन की रफ्तार की चपेट में आए 4 लोग, भीड़ का पथराव, जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

    अब नीलगायों को पालतु बनाएगा कृषि विभाग, उसके दूध और बछड़ों का होगा व्यवसाय

    जानें क्या हुआ जब अमिताभ बच्चन का KBC की हॉट सीट पर बैठा नालंदा का एक कार ड्राईवर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!