Homeआधी आबादीSex racket busted: 7 युवती समेत होटल मालिक-मैनेजर गिरफ्तार

Sex racket busted: 7 युवती समेत होटल मालिक-मैनेजर गिरफ्तार

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का धंधा (Sex racket busted) बड़े पैमाने पर फल-फूल रहा है। पुलिस इस रैकेट को तोड़ने में हलकान है। लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी क्रम में आज रांची स्टेशन रोड स्थित रॉयल रेसीडेंसी होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर सिटी एसपी राजकुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जिससे पूरे होटल में हड़कंप मच गया।

छापेमारी के बाद पुलिस सात लड़कियों समेत होटल के ऑनर हरमित सिंह और मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए चुटिया थाने ले गयी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा है। सारी लड़कियां कोलकाता और झारखंड की रहने वाली हैं। इस सूचना के बाद जब पुलिस ने होटल पर दबिश दी।

सूचना के अनुसार जांच के दौरान कई कमरों में जिस्मफरोशी का खेल चलता पाया। सर्च के दौरान कई कमरों में बाहर की लड़कियों के साथ आपत्तिजनक चीजें बरामद की गयी है। पुलिस टीम का नेतृत्व सिटी एसपी राजकुमार कर रहे थे।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”true” date=”false” archive_link=”true” archive_link_label=”” circle_size=”150″ sharp_corners=”false” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”4″ order=”DESC” orderby=”post_title” view=”carousel” /]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें