देश

जनता दरबार में लोगों की समस्या से रुबरु हुए सरायकेला डीसी

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड पंचायत में प्रशासन द्वारा जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी।

सभी लोगों ने अपने क्षेत्र व व्यक्तिगत समस्याओं को प्रशासन के समक्ष में रखा तथा जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगायी।

डीसी ए दोड्डे के नेतृत्व में विभिन्न विभाग के पदाधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। उपायुक्त ने तत्काल लोगों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया।

इस जनता दरबार में कई स्लॉल लगाए गए थे। इसक जरिए लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

इस संबंध में डीसी ए दोड्डे ने कहा कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या है तथा बड़ी जलापूर्ति योजना भी खराब पड़ी है। ऐसे में इसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही पेंशन संबंधी भी कई समस्याएं सामने आयी है। जिसे जल्द दूर करने का भरोसा उन्होंने दिलाया।

 

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के फैसले में 32 प्रतिशत आदिवासी आरक्षण को बढ़ाने पर मुहर

भाजपा ने 20-25 भ्रष्ट विधायक खरीदकर मध्य प्रदेश में बनाई सरकारः राहुल गांधी

मंत्री ने ‘गंगा जल आपूर्ति योजना’ के अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण

27 नवंबर को होगी प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, देखें सूची

5 साल की मासूम संग दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत ने उठक-बैठक करवाकर छोड़ा

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button