Home देश सूबे के 21 अनुमंडलों में नए एसडीओ की पदास्थापन, 48 अफसर हुए...

सूबे के 21 अनुमंडलों में नए एसडीओ की पदास्थापन, 48 अफसर हुए इधर से उधर, जानें कौन कहाँ गए

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार सरकार ने 21 अनुमंडल में नए एसडीओ की पोस्टिंग की है। बिहार प्रशासनिक सेवा के मूल कोटि और उप सचिव स्तर के अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। कुल 48 अधिकारी इधर से उधर हुए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना रविवार को जारी की है।

राजगीर, नालंदा की एसडीओ अनिता सिन्हा का ट्रांसफर जहानाबाद के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रुप में, सासारम के एसडीओ मनोज कुमार का अररिया में जिला परिवहन पदाधिकारी, भभुआ को एसडीओ साकेत कुमार का पुपरी सीतामढी के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जगदीशपुर भोजपुर की एसडीओ सीमा कुमारी को जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवहर, पीरो भोजपुर के एसडीओ अरेन्द्र कुमार को पश्चिम चंपारण बेतिया के जिला भू अर्जन पदाधिकारी, गया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार को सारण का जिला भू-अर्जन पदाधिकारी के रूप में हुआ है।

टेकारी गया के एसडीओ करिश्मा को कैमूर के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रुप में, शेरघाटी गया के एसडीओ अनिल कुमार रमन को जमुई अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रुप में, जहानाबाद के एसडीओ मनोज कुमार को किशनगंज के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के रुप में, सारण के एसडीओ योगेन्द्र कुमार को कटिहार के जिला पंचायती राज पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर पूर्व के अनुमंडल पदाधिकारी ज्ञान प्रकाश को बक्सर के जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पश्चिमी चंपारण नरकटियागंज के एसडीओ धनंजय कुमार को अररिया का जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अरिराज पूर्वी चंपारण के एसडीओ संजीव कुमार को सहरसा के जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पकड़ीदयाल पूर्वी चंपारण के एसडीओ कुमार रवीन्द्र को बेतिया पं. चंपारण के जिला आर्पूति पदाधिकारी, हाजीपुर वैशाली के एसडीओ अरुण कुमार को कुशनगंज के जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा के एसडीओ संजीव कुमार को समस्तीपुर के जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सुपौल के एसडीओ मनीष कुमार को खगड़िया के जिला परिवाहन पदाधिकारी, सुपौल के एसडीओ कुमार सावेन्द यादव को मधेपुरा के जिला परिवाहन पदाधिकारी, अररिया के एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर को आपदा प्रबंधन विभाग पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी, फारबिसगंज के एसडीओ सुरेन्द्र कुमार को मुंगेर का जिला परिवहन पदाधिकारी, कहलगांव, भागलपुर के एसडीओ कुमार निशांत विवेक को सोनपुर, सारण का एसडीओ बनाया गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version