Home बिग ब्रेकिंग BESB STET 2024 का रिजल्ट जारी: 2.97 लाख अभ्यर्थी सफल, ऐसे करें...

BESB STET 2024 का रिजल्ट जारी: 2.97 लाख अभ्यर्थी सफल, ऐसे करें चेक-डाउनलोड

Bihar STET 2024 result released 2.97 lakh candidates successful, check here
Bihar STET 2024 result released: 2.97 lakh candidates successful, check here

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BESB) ने आज माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 70.25% अभ्यर्थी सफल हुए हैं। 4,23,822 उम्मीदवारों में से 2,97,000 अभ्यर्थियों ने परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है, वे अब आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

हालांकि रिजल्ट आने में 5 महीने की देरी हुई है। लेकिन अब यह BESB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। STET के पेपर 1 (कक्षा 9-10 तक) में 73.77% कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की। जबकि पेपर 2 का परिणाम 64.44% रहा है।

STET 2023 और 2024 की तुलना: पिछले वर्ष यानी 2023 में 79.79% अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए थे। जिसमें कुल 3,726 उम्मीदवार पास हुए थे। पेपर 1 में 82.90% और पेपर 2 में 74.37% अभ्यर्थी सफल हुए थे।

इस साल की परीक्षा मई और जून 2024 में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी। पेपर 1 में 3,59,489 और पेपर 2 में 2,37,442 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। कुल मिलाकर 5,96,931 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

कैसे चेक करें STET 2024 रिजल्ट:

  1. BESB की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
  2. होम पेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. ‘Bihar STET पेपर 1 और पेपर 2 रिजल्ट 2024’ लिंक पर जाएं।
  4. लॉगिन पेज पर अपना मोबाइल नंबर और OTP / पासवर्ड डालें।
  5. जानकारी की पुष्टि के बाद सबमिट करें।
  6. आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। इसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। इस परिणाम के बाद सफल अभ्यर्थी TRE-4 परीक्षा के लिए अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version