23.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023
अन्य

    नानंद हत्याकांड का आरोपी बबलू पासवान का नालंदा ASP समक्ष सरेंडर

    नालंदा जिले के सिलाव थाना के नानंद में शुक्रवार को ध्रुव सिंह की हत्या का आरोपित बबलू पासवान को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही नालंदा एएसपी एसपी मिश्रा के समक्ष सरेंडर कर देने की खबर है।

    विश्वस्त सूत्रों के अनुसार आरोपी बबलू पासवान पहले स्थानीय सिलाव थाना में सरेंडर करना चाहता था, लेकि उसने वहां खुद को असुरक्षित समझते हुये एएसपी सत्य प्रकाश मिश्र से संपर्क किया और सारी बातें बताते हुये खुद क सरेंडर करने की बात कही।ASP NALANDA SARENDER 1

    कहते हैं  कि नालंदा एएसपी की हामी के बाद उनके आवास में जाकर बबलू पासवान ने आत्म समर्पण कर दिया।

    इससे पहले बबलू पासवान के घर से छापामारी  एक पिस्तौल व एक गोली का खोखा बरामद किया गया था। 

    सूत्रों के अनुसार आत्मसमर्पण करने के दौरान बताया कि उसके भतीजी के साथ ध्रुव सिंह हमेशा बदमाशी और छेड़खानी किया करता था, इसलिये उसने उब कर अंततः हत्या कर डालने जैसे कदम उठाया।

    हालांकि इधर एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने प्रेस वार्ता कर बताया है कि नानंद में दो बच्चियों के बीच हुए विवाद के बाद मंगलसूत्र गुम होने के बाद उसकी मांग करने पर बबलू पासवान ने ध्रुव सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह फरार हो गया था।

    इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बबलू पासवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बबलू ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

    छापेमारी टीम में राजगीर डीएसपी, सिलाव थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, पुअनि नवीन किशोर पांडेय, सअनि सत्येन्द्र ¨सह व सशस्त्र बल शामिल थे।

     

    छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के फैसले में 32 प्रतिशत आदिवासी आरक्षण को बढ़ाने पर मुहर

    भाजपा ने 20-25 भ्रष्ट विधायक खरीदकर मध्य प्रदेश में बनाई सरकारः राहुल गांधी

    मंत्री ने ‘गंगा जल आपूर्ति योजना’ के अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण

    27 नवंबर को होगी प्रदेश जदयू अध्यक्ष का चुनाव, नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी, देखें सूची

    5 साल की मासूम संग दुष्कर्म के आरोपी को पंचायत ने उठक-बैठक करवाकर छोड़ा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!