देशबिग ब्रेकिंगराजनीति

JMM ने BJP कार्यालय को घेरा, हेमंत सरकार को अस्थिर करने के लिए ले रही ED का सहारा

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झामुमो नेताओ-कार्यकर्ताओं ने आज रविवार की दोपहर को प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव किया। भाजपा कार्यालय के दूसरे तरफ वाली सड़क पर खड़े होकर अपना विरोध जताया।

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी के जरिए भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करने में लगी है। साथ ही उसकी मंशा सरकार को अस्थिर करने की है। पार्टी भाजपा के इस असंवैधानिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।

झामुमो नेत्री महुआ माजी ने घेराव कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा कि ईडी के जरिए लोकप्रिय हेमंत सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। आइएएस पूजा सिंघल पर जो कार्रवाई हो रही है, इसके लिए पूर्व की सरकार जिम्मेवार रही है।

अभी इडी की कार्रवाई के जरिए हेमंत सोरेन को बदनाम किये जाने की साजिश में भाजपा लगी है। झामुमो के विरोध को देखते जिला प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

महुआ माझी के मुताबिक एक साजिश के तहत वर्तमान सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। जहां-जहां पर गैर भाजपा सरकार है, वहां पर चुनी हुई सरकार के खिलाफ यही प्रवृत्ति देखने को मिलती है। उसे सत्ता से बेदखल करने की साजिश होती है।

वर्तमान में अब भाजपा की नजर झारखंड की चुनी हुई हेमंत सरकार पर है। सीए सुमन सिंह पर दबाव डाला जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री का नाम लें। ईडी कार्रवाई केवल सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है।

झारखंडः नशे की जद में कोल्हान, ड्रग्स पैडलर्स की चेन तोड़ने में पुलिस नाकाम

एक सटीक विश्लेषनः काली कमाई की कुबेर निकली मेधावी पूजा सिंघल के लिए धन ही अर्चना !

पूजा के ठिकानों पर ED की छापेमारी को लेकर BJP ने की CBI जांच और CM के इस्तीफे की मांग

कोई ऐसे ही पूजा सिंघल नहीं बनता है, उसके लिए अर्जुन मुंडा, रघुबर दास, हेमंत सोरेन जैसे सीएम चाहिए

ईडी की मैराथन छापेमारी में नोटों की खान बनकर उभरी मैडम पूजा सिंघल को जानिए

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button