Jharkhand Big Politics: कल तक मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड की राजधानी रांची से आज की सबसे बड़ी खबर (Jharkhand Big Politics) यह है कि हेमंत सोरेन जल्द ही झारखंड के अगले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगें। इंडिया गठबंधन ने सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया है। वर्तमान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं।

इस बैठक में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी समेत सभी विधायक मंत्री शामिल थे। दिग्गज नेता मौजूद हैं।

खबरों के अनुसार हेमंत सोरेन आज देर शाम या कल तक ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि झारखंड के राज्यपाल अभी प्रदेश से बाहर हैं। उनका देर शाम रांची पहुंचने की संभावना है। राज्यपाल के रांची पहुंचते ही मुख्यमंत्री चंपई सोरेन अपना इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

वह कलतक सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अभी राज्य से बाहर पुडुचेरी में हैं। हालांकि, वह आज शाम रांची आ जाएंगे। उनके पहुंचते ही इस्तीफा और शपथ की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें