जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंगबिहारराजनीति

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण पर जदयू सांसद के बयान से मचा बवाल

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार प्रदेश के नालंदा लोकसभा सीट से निर्वाचित जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार इन दिनों मीडिया के जरिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर काफी हमलावर हो उठे हैं। इस बार उन्होंने अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है।

उन्होंने बिहारशरीफ में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि किसी के बेटे का विवाह है, जो वह हमें निमंत्रण देगा। निमंत्रण नहीं मिलेगा तो क्या हम अयोध्या नहीं जाएंगे। अयोध्या में हम डेढ़ साल पहले भी गए थे और लक्ष्मण किला में घूम कर आए थे। वे लोग निमंत्रण क्यों दे रहे हैं। किन्हीं के पिताजी का श्राद्ध है। क्या या किन्हीं की पत्नी या बेटे का विवाह है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास करीबी जदयू सांसद यही नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या सभी लोगों का है। अगर कोई इसे कब्जे में लेना चाह रहा है तो ये नहीं होगा। भगवान राम की पूजा एक दिन में ही खत्म नहीं होने वाली है। अगर सीता का कोई अपमान कर रहा है तो उनका 2024 में कल्याण होने वाला नहीं है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=DuflqfVjAog[/embedyt]

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker