अन्य
    Monday, February 17, 2025
    21 C
    Patna
    अन्य

      गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए गए शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का निर्देश

      रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। गैर शैक्षणिक कार्य में शिक्षकों को लगाने को लेकर शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को तत्काल शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द करने का निर्देश दिया है।

      खबरों के मुताबिक सरायकेला-खरसांवा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने नवंबर, 2022 को आदेश जारी कर शिक्षकों को जन्म-मृत्यु पंजीकरण के कार्य में लगा दिया था। उनकी प्रतिनियुक्ति कर दी थी। सभी कोटि के विद्यालयों के शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियुक्ति के संबंध में सूचना शिक्षा सचिव के रवि कुमार को मिली।

      सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जारी आदेश में कहा है कि आपके पत्र (संख्या-1438, दिनांक 22 नवंबर, 2022) जो प्रधानाध्यापक /प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं अन्य को संबोधित है, के द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत वैसे छात्र-छात्राओं जिनका जन्म-प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पाया है (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र) की सूची तैयार कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

      सचिव ने लिखा है कि विभाग द्वारा अनेक बार निर्देश दिया जा चुका है कि शिक्षकों को पठन-पाठन के कार्य के अतिरिक्त किसी भी गैर-शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियुक्त नहीं किया जाय।

      सचिव ने निर्देश दिया है कि शिक्षकों को पठन-पाठन के कार्यों के अतिरिक्त किसी भी गैर शैक्षणिक कार्य में प्रतिनियुक्त नहीं किया जाय। यदि पठन-पाठन के अतिरिक्त दूसरे कार्य में प्रतिनियुक्त किया जाना आवश्यक हो तो विभाग से अनुमति प्राप्त कर ली जाए।

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      पटना SSP की बड़ी कार्रवाई: 500 केस IEO पर FIR दर्ज करने का आदेश

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज))। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन...

      Topics

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      भ्रष्टाचार के आरोपी BPSC अध्यक्ष को लेकर मुश्किल में सरकार, SC ने मांगा जवाब

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)...

      Online Betting App से 304 करोड़ की ठगी, 10 भारतीय समेत 24 साइबर अपराधी गिरफ्तार

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नेपाल पुलिस ने एक बड़े...

      Related Articles