चुनाव डेस्कदेशराजनीति

गिरिडीह सांसद की पत्नी होंगी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आजसू प्रत्याशी, कल करेंगी नामांकन

राँची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

पूर्व मंत्री और गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता चौधरी को आजसू ने मैदान में उतारा है।

शनिवार को सुनीता चौधरी नामांकन दाखिल करेंगी। इसकी विधिवत घोषणा आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने की है।

उन्होंने दावा किया है कि सहयोगी दल भाजपा का आजसू को समर्थन प्राप्त है।

गौरतलब है कि रामगढ़ की निवर्तमान विधायक ममता देवी की सदस्यता जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को मतदान होना है।

आजसू ने वर्ष 2019 के चुनाव में भी सुनीता चौधरी को मैदान में उतारा था, लेकिन वह 28 हजार से ज्यादा मतों से कांग्रेस प्रत्याशी ममता देवी से हार गयी थीं।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button