अन्य
    Tuesday, February 18, 2025
    18 C
    Patna
    अन्य

      EOU’s big disclosure: संजीव मुखिया ने ही कराया सिपाही बहाली का पेपर लीक, होगी गिरफ्तारी

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। EOU’s big disclosure: बिहार आर्थिक अपराध इकाई पटना ने सिपाही बहाली पेपर लीक कांड का खुलासा कर दिया है। नीट पेपर लीक कांड, शिक्षक बहाली पेपर लीक कांड के बाद सिपाही बहाली पेपर लीक कांड का सरगना भी नालंदा के नगरनौसा का संजीव मुखिया उर्फ लूटना ही निकला है। तीनों पेपर लीक कांड में संजीव मुखिया गैंग शामिल है।

      ईओयू ने इस मामले में ब्लेसिंग सेक्योर प्रिंटिंग प्रेस के डायरेक्टर कौशिक कर, लखनऊ के सौरभ बंदोपाध्याय, कोलकाता के सुमन विश्वास, नार्थ 24 परगना के संजय दास (तीनों कालटेक्स मल्टीवेंचर प्रेस के निदेशक) को 26 जून को गिरफ्तार कर लिया।

      इससे पूर्व ईओयू 5 जून को संजीव मुखिया गैंग के तीन जालसाज नालंदा के दीपनगर के अश्विनी रंजन उर्फ सोनी, नगरनौसा के विक्की कुमार और रोहतास के अनिकेत उर्फ बादशाह को गिरफ्तार की थी। तीनों की गिरफ्तारी के बाद ही कौशिक कर व उसके गैंग की पोल खुली और गिरफ्तारी हुई।

      सूत्रों की माने तो केंद्रीय चयन पर्यद के तत्कालीन अध्यक्ष व पूर्व डीजीपी के साथ साथ पर्षद के कई अधिकारी जांच के घेरे में हैं। इन लोगो से ईओयू पूछताछ कर सकती है।

      संजीव मुखिया ने नार्थ 24 परगना स्थित कौशिक प्रिंटिंग प्रेस के निदेशक के खाते में डलवाए लाखों रुपएः संजीव मुखिया को जब पता चला कि कौशिक कर ही सिपाही बहाली का प्रश्नपत्र छाप रहा है तब वह गिरोह के कुछ शातिरों के साथ कोलकाता पहुंच गया। 10 दिनों तक रेकी की।

      इस दौरान उसने कालटेक्स प्रेस के निदेशक रहे सुमन विश्वास के साथ संबंध बनाया। गिरोह के दो शातिरों के खाते से सुमन के खाते में लाखों रुपए भेजवाए। सुमन की कंपनी ही कौशिक के प्रिंटिंग प्रेस को प्रश्नपत्र पैक करने के लिए इनवेलप, सिंगल यूज लॉक आदि की आपूर्ति करती है।

      बिहार के 836 स्कूलों में पीएमश्री योजना लागू, जानें अहम बदलाव

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के शिक्षा क्षेत्र में...

      प्रगति यात्रा का आकर्षण बनी मधुरेंद्र की यह कलाकृति, मुख्यमंत्री भी हुए मुरीद

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में विकास की नई...

      बिहार भू सर्वे: दूसरे चरण की प्रक्रिया तेज़, शहरी क्षेत्रों में जल्द शुरू होगा कार्रवाई

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार में ज़मीन सर्वेक्षण (बिहार...

      सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त राशन और पैसा को लेकर राजनीतिक दलों को लताड़ा

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। चुनावों से पहले राजनीतिक...

      नासा की चेतावनी: एस्टेरॉयड वाइआर 4 से धरती को खतरा, जानें आशंका!

      नई दिल्ली (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। अंतरिक्ष में घूमते खतरनाक...

      Topics

      अब इन 6 उत्पाद को मिलेगा जीआई टैग, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में खुला सेंटर

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार के छह विशिष्ट उत्पादों...

      पटना SSP की बड़ी कार्रवाई: 500 केस IEO पर FIR दर्ज करने का आदेश

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज))। राजधानी पटना में पुलिस प्रशासन...

      गजब! राजधानी पटना के थाना से जब्त वाहन लेकर फरार हुआ शराब माफिया

      पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार की राजधानी पटना में...

      Related Articles