अन्य
    Wednesday, May 1, 2024
    अन्य

      सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी बुजुर्ग पैक्स अध्यक्ष को गोली मारी

      नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बदमाशों के हौसले बुलंदी है। बीती रात एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पैक्स अध्यक्ष रामलखन प्रसाद को बदमाशों ने उस समय गोली मार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया।

      ekangarsarai nalanda telhara ps crime pax 1गोली उनके जाँघ में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। वहाँ उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

      श्री प्रसाद की समाज और राजनीति में अपनी खास पहचान है। वे सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। बदमाशों द्वारा रात अंधेरे गोली मारे जाने के कारण का पता नहीं चल सका है। उनके परिजन किसी से कोई नीजि दुश्मनी होने से इंकार कर रहे हैं। घटना के पिछे चुनावी रंजिश हो सकती है।

      ekangarsarai nalanda telhara ps crime pax 2खबर है कि है सोमवार की देर रात करीब 10 बजे बदमाशों ने एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पैक्स अध्यक्ष रामलखन प्रसाद को उस वक्त गोली मार दी, जब वे अपने राईस मिल से एक सहयोगी के साथ घर वापस लौट रहे थे।

      परिजनों के अनुसार सरसों के एक खेत में छुपे बदमाशों ने पास पहुंचते हीं पैक्स अध्यक्ष पर अचानक कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उनकी जांघ में ली। उससे वे वहीं जमीन पर गिर पड़े। उधर गोली मारने के बाद सारे बदमाश भाग गए।

      इसके बाद गंभीर रुप से जख्मी पैक्स अध्यक्ष को ईलाज के लिए एकंगरसराय लाया गया, जहाँ  प्राथमिक उपचार के बाद बेतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जहाँ उनकी स्थित खतरे से बाहर बताई जाती है। इधर पुलिस मामले की पड़ताल कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!