Home बिहार सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी बुजुर्ग पैक्स अध्यक्ष को गोली मारी

सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी बुजुर्ग पैक्स अध्यक्ष को गोली मारी

0

नालंदा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बदमाशों के हौसले बुलंदी है। बीती रात एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पैक्स अध्यक्ष रामलखन प्रसाद को बदमाशों ने उस समय गोली मार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया गया।

ekangarsarai nalanda telhara ps crime pax 1गोली उनके जाँघ में लगी है। उन्हें गंभीर हालत में ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। वहाँ उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है।

श्री प्रसाद की समाज और राजनीति में अपनी खास पहचान है। वे सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। बदमाशों द्वारा रात अंधेरे गोली मारे जाने के कारण का पता नहीं चल सका है। उनके परिजन किसी से कोई नीजि दुश्मनी होने से इंकार कर रहे हैं। घटना के पिछे चुनावी रंजिश हो सकती है।

खबर है कि है सोमवार की देर रात करीब 10 बजे बदमाशों ने एकंगरसराय प्रखंड के केशोपुर पैक्स अध्यक्ष रामलखन प्रसाद को उस वक्त गोली मार दी, जब वे अपने राईस मिल से एक सहयोगी के साथ घर वापस लौट रहे थे।

परिजनों के अनुसार सरसों के एक खेत में छुपे बदमाशों ने पास पहुंचते हीं पैक्स अध्यक्ष पर अचानक कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उनकी जांघ में ली। उससे वे वहीं जमीन पर गिर पड़े। उधर गोली मारने के बाद सारे बदमाश भाग गए।

इसके बाद गंभीर रुप से जख्मी पैक्स अध्यक्ष को ईलाज के लिए एकंगरसराय लाया गया, जहाँ  प्राथमिक उपचार के बाद बेतर ईलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। जहाँ उनकी स्थित खतरे से बाहर बताई जाती है। इधर पुलिस मामले की पड़ताल कर बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version