Homeआस-पड़ोसBig accident in UP Hathras: सत्संग में बाबा के पैर छुने के...

Big accident in UP Hathras: सत्संग में बाबा के पैर छुने के दौरान भगदड़, अब 110 लोगों की मौत, सैकड़ों गंभीर

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बड़ा हादसा (Big accident in UP Hathras) हुआ है। भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 110 लोगों की मौत की खबर है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। सौ से ज्यादा लोग गंभीर हैं। हाथरस के सिकंदरा सीएचसी की स्थिति नियंत्रित नहीं हो पा रही है।

हर तरफ लाशें दिखाई दे रही हैं। लाशों की गिनती भी मुश्किल हो रही है। लगातार घायल भी आ रहे हैं। एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। आसपास के जिले के डाक्टर हाथरस बुलाए गए हैं। दवा, ग्लूकोज का स्टाक मंगाया गया है। पीएम मोदी ने लोकसभा में ही हादसे पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। एडीजी आगरा जोन व कमिश्नर अलीगढ़ को घटना की जांच का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया है। चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हाथरस रवाना हो गए हैं।

बताया जाता है कि हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलराई में भोले बाबा का प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ आ गई थी। एक अनुमान के अनुसार सवा लाख लोग पहुंच गए थे।

इसी दौरान लोग भीड़ के कारण परेशान होने लगे। भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे तो भगदड़ मच गई। इसमें लोग जमीन पर गिरे तो उन्हें कुचलते हुए अन्य लोग निकलने लगे। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने सैकड़ों गंभीर लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुकेश भारतीयhttps://expertmedianews.com
वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Most Popular

Recent Comments