जरा देखिएझारखंडदेशबिग ब्रेकिंगराजनीति

Jharkhand Politics Power: अदद सूखा पेड़ तक नहीं हटवा पा रहे बाबूलाल मरांडी

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Jharkhand Politics Power) इन दिनों अपने आवास के गेट पर खड़ा एक सूखा पेड़ तक नहीं कटवा पा रहे हैं। उनकी इस शिकायत पर संबंधित प्रशासन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

जबकि, यह पेड़ सूखकर इस कदर जर्जर हो चुका है कि वह कभी भी गिर सकता है और जानमाल की हानि हो सकती है। सबसे बड़ी बात कि आवास के गेट पर सूखे पेड़ का होना अशुभ माना गया है।

कई पोंगा-पंडित भी बाबूलाल मरांडी इसके नुकसान का अहसास करा चुके हैं। इसीलिए वे उसे हर हाल में इस सूखे पेड़ को हटवाना चाहते हैं। लेकिन उनकी कोई सुन ही नहीं रहा है। अब वे करें तो क्या करें, खुद कटवा भी नहीं सकते। सरकारी क्षेत्र का पेड़ जो ठहरा।

श्री बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्होंने भाजपा से नाता तोड़कर झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) नामक पार्टी बनाई और उसी पार्टी के बनर तले संघर्ष किया।

प्रदेश में झाविमो ने चुनावों में कभी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। थक-हार कर वे फिर भाजपा में वापस आ गए। फिलहाल वे प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष है। लेकिन उनके कार्यकाल में भाजपा को फायदा कम, नुकसान अधिक उठाने पड़ रहे हैं।

Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once Kalpana Soren was seen grooming Hemant Soren’s hair and beard Mayank Yadav is not a storm but a dangerous sunami