देशबिग ब्रेकिंग

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस ने रांची मंडल के मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर को दी विदाई

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। रांची रेल मंडल से स्थानान्तरण के मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधि द्वारा डॉ सतीश कुमार मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर रांची मंडल (गति शक्ति) को विदाई दी गई। साथ ही नए पदस्थापित सहायक सुरक्षा कमांडेंट रेलवे सुरक्षा बल अशोक कुमार सिंह का स्वागत सम्मान मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार की उपस्थिति में गर्मजोशी से किया गया।

ज्ञात रहे कि मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर (गति शक्ति) डॉक्टर सतीश कुमार का स्थानांतरण रांची मंडल से रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) में हो गया है।

रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच में मनोरम रिश्ते के लिए डॉक्टर सतीश कुमार मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर (गति शक्ति) रांची मंडल को याद किया जाएगा , वह हमेशा से कर्मचारियों के हित को सर्वोपरि रखते हुए योजना को अमलीजामा पहनाते थे।South Eastern Railway Mens Congress bids farewell to Chief Project Manager of Ranchi Division 11

कोविड महामारी के समय कर्मचारियों को अस्पताल मुहैया कराने में इनका विशेष योगदान रहा है जिसे कर्मचारी हमेशा याद रखेंगे साथ ही कोरोना काल में इन्हें कोरोनावायरस के नियमों का पालन करवाने हेतु प्रोटोकॉल अधिकारी बनाया गया था। इनका योगदान कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन दिलाने और रांची मंडल के कर्मचारियों को शत प्रतिशत वैक्सीनेट करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

साथ ही कोविड महामरी के दूसरी लहर के प्रकोप में जब ऑक्सिजन कमी से लगभग पूरे भारत के अस्पताल जूझ रह थे तब उन्होंने अस्पताल को ऑक्सिजन मुहैया करा कर हर कर्मचारियों कि जान की खतरे का ध्यान रखा था, और किसी भी कोविड पीड़ित कर्मचारियों को ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी थी। उनकी इस भूमिका को विशेष तौर पर कर्मचारी याद करते हुए नहीं थकते उस समय डॉक्टर सतीश कुमार एडीआरएम रांची मंडल के पद पर कार्यरत थे।South Eastern Railway Mens Congress bids farewell to Chief Project Manager of Ranchi Division 1

मेंस कांग्रेस के जनप्रतिनिधि इन्हें खास तौर पर याद करते हुए बताते हैं की जब भी इनके समक्ष कर्मचारियों के मुद्दे रखा जाता था  तत्परता से उनके मुद्दे को सुनते हुए उनकी योजना को सहर्ष स्वीकार करते थे।

विदाई समारोह के मौके पर मंडल समन्वयक दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस श्री नित्या लाल कुमार, साल और बुके देकर विदाई देते हुए भावुक हो गए और कहा के आप जैसे अधिकारी रेलवे कर्मचारियों समेत रेल की धुरी है तभी ऐसे रिश्ते कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच बनते हैं।

साथ ही मंडल समन्वयक  नित्यालाल कुमार के द्वारा श्री अशोक कुमार सिंह असिस्टेंट सुरक्षा कमांडेंट, रेलवे सुरक्षा बल का रांची मंडल में पदभार ग्रहण करने पर रेलवे सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार की गरिमापूर्ण उपस्थिति में गर्मजोशी से शाल और बुके देकर सम्मानित किया गया। अशोक कुमार सिंह रांची मंडल में सहायक सुरक्षा कमांडेंट ,रेलवे सुरक्षा बल रांची मंडल में पदस्थापित हुए।

मौके पर हटिया शाखा सचिव मनोज राय, हटिया शाखा ट्रेजरर बैजनाथ मंडल , समेत मुरी शाखा सचिव प्रियदर्शी तिवारी, बबलू कुमार समेत द० पू० रेलवे मेंस कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker