बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 41 हाइवा जप्त, 4 गिरफ्तार

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। सरायकेला-खरसावां पुलिस तो बड़ी सफलता मिली है। जहां पुलिस ने खनन विभाग के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध बालू के कारोबार का खुलासा करते हुए बालू लदे 41 हाईवा जप्त किया है।

saraikela sp arshi said 1खबर है कि जिले के इचागढ़ और चांडिल इलाके में व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से बालू का खनन, भंडारण और उठाव चल रहा था, जिसकी सूचना जिले के एसपी को लगातार मिल रही थी।

वही बीती रात खनन विभाग के साथ कई टीमों का गठन करते हुए जिले के एसपी ने यह कार्रवाई की। इस छापेमारी में 4 चालकों एवं शाह चालकों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है, लेकिन प्रायः चालक और खलासी भागने में सफल रहे।

वैसे इस मामले में जिले के एसपी मोहम्मद अर्शी ने बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के ईचागढ़ इलाके में अवैध बालू का खनन कई सालों से चल रहा था।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देर रात टीम गठित कर तिरूल्डीह थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी में छापेमारी शुरू की गई, जहां से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध बालू खनन कर रहे हाईवा को जप्त किया गया।

उन्होंने बताया कि किसी भी गाड़ियों द्वारा पर्याप्त कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए। फिलहाल सभी गाड़ियों  के कागजातों की जांच जारी है।

सुनिए वीडियोः बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई बाद क्या बोले सरायकेला एसपी मो. अर्शी…

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button