अपने रांची आवास का व्यवसायिक इस्तेमाल कर बुरे फंसे महेंद्र सिंह धोनी

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक नई विवाद में घिरते नज़र आ रहे हैं। यह विवाद उनके रांची के हरमू स्थित आवास के कथित व्यवसायिक उपयोग को लेकर है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं। यदि जांच में अनियमितता पाई जाती है तो धोनी को नोटिस जारी किया जा सकता है।

झारखंड आवास बोर्ड ने उठाए सवालः राजधानी रांची के हरमू में स्थित धोनी का यह आवासीय प्लॉट झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने साल 2005 में आवंटित किया था। जानकारी के अनुसार इस संपत्ति पर न्युबर्ग सुप्राटेक नामक एक पैथोलॉजी लैब खोलने की तैयारी चल रही है।

इसे लेकर झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कहा है कि जिन लोगों को आवासीय उपयोग के लिए जमीन आवंटित की गई है। उसका व्यवसायिक उपयोग करना गैर-कानूनी है। यदि धोनी के मामले में ऐसा पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

धोनी का हरमू आवास और विवादः खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महेंद्र सिंह धोनी को वर्ष 2009 में झारखंड सरकार द्वारा पांच कट्ठा आवासीय भूमि गिफ्ट की गई थी। इस जमीन पर धोनी ने एक आलीशान घर बनाया।  जिसमें वे अपने माता-पिता के साथ कई वर्षों तक रहे। हालांकि अब वे सिमलिया स्थित अपने निजी फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं।

उसके बाद धोनी का हरमू आवास लंबे समय तक खाली रहा और एक सुरक्षा गार्ड के भरोसे छोड़ा गया। अब इसे एक व्यवसायिक क्लिनिक में बदलने की खबर सामने आने के बाद आवास बोर्ड ने इस पर संज्ञान लिया है। नियमों के अनुसार आवासीय प्लॉट का व्यवसायिक उपयोग करना बोर्ड की शर्तों का उल्लंघन है।

आवास बोर्ड का रुख सख्तः झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि न केवल धोनी, बल्कि अन्य कई लाभार्थी भी अपने आवासीय प्लॉट का व्यवसायिक उपयोग कर रहे हैं। बोर्ड ने पहले भी इस प्रकार के मामलों में नोटिस जारी किए हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के कारण इन मामलों में कार्रवाई में देरी हुई। लेकिन अब इसे प्राथमिकता दी जा रही है।

क्या होगा आगे? झारखंड राज्य आवास बोर्ड द्वारा धोनी के हरमू स्थित आवास की जांच जल्द ही शुरू की जाएगी। यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया गया तो धोनी को नोटिस जारी किया जाएगा और उनसे जवाब तलब किया जाएगा।

फिलहाल, धोनी के मामले ने झारखंड में आवासीय संपत्तियों के व्यवसायिक उपयोग पर एक महत्वपूर्ण बहस छेड़ दी है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में बोर्ड और धोनी दोनों की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है।

Show More

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!