Home आस-पड़ोस 20 फीट गहरे खाई में गिरी तांगा, 8 घायल, मलमास मेला में...

20 फीट गहरे खाई में गिरी तांगा, 8 घायल, मलमास मेला में खुली व्यवस्था की पोल

0

मलमास मेला की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन इस हादसे ने मेले में चिकित्सीय व्यवस्था को खोखला साबित कर दिया है।“

राजगीर (हमज़ा अस्थानबी)। नालन्दा जिले के राजगीर में मलमास मेला चल रहा है। यहां मेले घूमने आए पर्यटकों से भरा तांगा 20 फीट गहरे खाई में गिर गया।

rajgirtanga acsidentइस हादसे में तांगे में सवार महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को राजगीर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे ने राजगीर मलमास मेला के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी।

जिला प्रशासन का दावा था कि एक माह तक चलने वाले इस मेले के लिए राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल में आईसीयू से लेकर कई तरह की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था की गई है, लेकिन हादसे के बाद इस दावे की पोल खुल गई।

हादसे में गंभीर रुप से घायल तीन महिलाओं को बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यही नहीं राजगीर से बिहार शरीफ सदर अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस कर्मी घायलों से 500 रुपये की मांग करने लगा।

बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी, राजनगर और मधुबनी के रहने वाले पर्यटक हैं, दो घायल स्थानीय निवासी भी बताए जा रहे हैं। यहां राजगीर में एक माह तक चलने वाले मलमास मेले में बड़ी संख्या में पर्यटक यहां भ्रमण के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में लच्चर चिकित्सीय व्यवस्था गंभीर पहलु है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version