बिग ब्रेकिंग

मरियम बालगृह से दुमका-धनबाद शिफ्ट हुईं 11 बच्चियाँ, बेटा संग संचालिका फरार

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। झारखंड के लिए कलंक बने गिरिडीह जिले के मरियम बालगृह से सोमवार को 11 लड़कियों को दुमका और धनबाद के बालगृह में शिफ्ट किया गया।

11 girls shifted from Maryam Balgrih to Dumka Dhanbad the operator absconded with the son 2समाज कल्याण विभाग द्वारा यह बालगृह पिछले एक साल से पचंबा के मोहनपुर के एक दो मंजिला में संचालित था।

इसमें वैसी लड़कियों को रखा जाता था, जो घर से भाग गई थी। शिफ्ट की गई लड़कियों में एक गर्भवती भी शामिल है। गर्भवती को शिफ्ट करने से पहले उसका चेकअप कराया गया। मामले में आरोपी संचालिका और उसका बेटा दोनों फरार हैं।

लड़कियों को शिफ्ट करने के समय समाज कल्याण पदाधिकारी के साथ बाल संरक्षण समिति के जीतू कुमार और चाइल्ड लाइन के सदस्य भी मौजूद रहे। मरियम बालगृह सील करने की प्रक्रिया की जा रही है। दोनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेम्ब्रम ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा बालगृह समवंय संस्था मरियम के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश आया है। जिसे लेकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा।

बता दें कि मरियम बालगृह में रह रही लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया जाता था। जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई है।

जिन 11 लड़कियों को दुसरे जिले में शिफ्ट किया गया है उसमें छह लड़किया आठ से 10 साल की हैं, जबकि पांच की उम्र 16 से 23 के बीच बताई जाती है।

 

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button