भरी दोपहर प्रेमी के आगोश में थी पत्नी, पति ने रंगे हाथ धर लिया और फिर…

0
161

एक पत्नी पीठ पीछे अपने प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी। इसी बीच उसका पति आ पहुंचा और रंगे हाथ पकड़ लिया तथा अपने परिजनों के साथ प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल, आशिक का गंभीर हालत में रिम्स रांची में ईलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। खबर है कि सरायकेला जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत बीरबांस गांव में अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख दिनेश महतो ने अपने परिजनों के साथ मिलकर विजय गांव निवासी गुनाधर तिवारी की जमकर पिटाई की।

pati patni aur wo 1इस संबंध में सरायकेला थाना में महिला के पति दिनेश महतो, भतीजा पप्पू महतो एवं दिनेश महतो के भाई कालीपद महतो पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय के अनुसार आज बुधवार की दोपहर 1:30 बजे बीरबांस की एक महिला से गुनाधर तिवारी मिलने उसके घर पर पहुंचा था, उसी समय  महिला का पति दिनेश महतो भी घर पहुंचा।

जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद दिनेश ने अपने भाई काली पद एवं भतीजा पप्पू महतो के साथ मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि गुनाधर को डंडा एवं ईट- पत्थर से मारा गया है, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया है।

उसे सरायकेला सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां से  उसे रांची रिम्स इलाज के लिए भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि गुनाधर तिवारी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। वहीं आरोपियों के गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी कर रही है।