अन्य
    Saturday, July 27, 2024
    अन्य

      देखिए वीडियोः मर्दों की दुनिया में अबला की मदद करने पहुंचे किन्नर और खोला मोर्चा!

      आमतौर पर किन्नरों को अजीबोगरीब अश्लील हरकत करते देखा जाता है,  लेकिन एक अबला नारी  पर जुल्म होते देख किन्नरों ने जो कारनामा किया है, उसकी चर्चा शहर में खूब हो रही है। मर्दों की इस दुनिया में एक अबला के साथ अन्याय होता रहा और मर्द कुछ ना कर सके। लेकिन इन किन्नरों ने यह साबित कर दिया- जिसका कोई नहीं उसका खुदा होता है यारों…’

      जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। ….जी हां ऐसा ही नजारा झारखंड के जमशेदपुर के टेल्को स्थित वर्ल्ड क्लास कंपनी टाटा मोटर्स के मुख्य गेट पर देखने को मिला।tata motors 3

      जहां अपने पति के हत्यारों के लिए इंसाफ मांगने पहुंची टाटा मोटर्स कर्मी आलोक रंजन की पत्नी के साथ कंपनी प्रबंधन के इशारे पर स्थानीय पुलिस को बदसलूकी करते देख उधर से गुजर रहे किन्नरों ने टाटा मोटर्स प्रबंधन और पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

      फिर क्या था। टाटा मोटर्स के इशारे पर अनशन करने पहुंची अबला महिला पर अत्याचार कर रही पुलिसकर्मी और टाटा मोटर्स के सुरक्षाकर्मी किन्नरों के तांडव को देख मैदान छोड़कर भागने को विवश हो गए। 

      वही मौजूद किन्नर भी महिला के आंदोलन में कूद पड़ी। किन्नरों ने जमशेदपुर पुलिस और टाटा मोटर्स प्रबंधन को खुली चुनौती दे डाली और कहा अगर दम है तो इस महिला को हाथ लगा कर दिखाओ। और फिर शुरू हो गया महिला नीतू सिंह का  अनशन।

      बता दें कि पिछले दिनों टाटा मोटर्स कर्मी आलोक रंजन की संदेहास्पद मौत हो गई थी।  वही अपने पति की मौत के लिए कर्मचारी की पत्नी नीतू सिंह ने टाटा मोटर्स कंपनी के कई अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और इस संबंध में जमशेदपुर पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी अवगत कराया।tata motors 1

      यहां तक कि उन्होंने उन भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा ब्यौरा जमशेदपुर पुलिस को उपलब्ध करा दिया। बावजूद इसके इंसाफ नहीं मिलने से आहत महिला आज पूर्व  नियोजित कार्यक्रम के तहत टाटा मोटर्स गेट के समक्ष अपने पति के हत्यारों को  सजा दिए जाने की मांग को लेकर अनशन करने बच्चों सहित पहुंच गई।

      इधर  टाटा मोटर्स प्रबंधन के इशारे पर  स्थानीय पुलिस अबला  महिला को ऐसा करने से रोकना शुरू कर दिया। वही उधर से गुजर रहे किन्नरों के एक दल ने महिला के साथ ज्यादती होते देख खुद को रोक ना सके।

      फिर क्या था। शुरू हो गया किन्नर लीला और देखते ही देखते टाटा मोटर्स कंपनी गेट के समक्ष  किन्नरों ने तांडव शुरू कर दिया। जिससे मजबूर होकर  महिला को शांतिपूर्ण तरीके से अनशन शुरू किए जाने की अनुमति प्रशासन को देनी पड़ी। 

      हालांकि किन्नर इस बात से भलीभांति अवगत थे कि उनके वहां से हटते ही प्रशासन  फिर से ऐसी कोई हरकत कर सकती है। इसलिए किन्नर महिला के साथ धरना स्थल पर डट गए।

      फिलहाल अपने पति के इंसाफ को लेकर महिला का अनशन जारी है। हालांकि संबंध में कंपनी की ओर से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया गया है।

      देखिए वीडियोः कैसे किन्नरों का समूह पहुंचे एक अबला की मदद करने और खोला टाटा मोटर्स प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा…

      संबंधित खबर
      error: Content is protected !!