Home झारखंड चोर ने पहले सेनिटाइज किया, फिर पैसे-मोबाईल उड़ाए, सैनिटाइजर भी ले गए

चोर ने पहले सेनिटाइज किया, फिर पैसे-मोबाईल उड़ाए, सैनिटाइजर भी ले गए

0

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क।  इस वैश्विक कोरोना संकट काल में चोर भी सक्रमण को लेकर काफी सतर्क दिख रहे है। वे वायरस से बचने के लिए सेनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

झारखंड के जमशेदपुर में एक ऐसा ही रोचक मामला सामने आया है। यहां चोर ने घर में चोरी करने से पहले कई चीजों को पहले सेनिटाइज किया और उसके बाद ही सामान को हाथ लगाया। इतना ही नहीं जाते समय घर में रखा सैनिटाइजर भी वे उठा ले गए।

खबर है कि जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित मकान नंबर 450 में खुशबू लामा के घर से चोर ने सेनिटाइजर से बेड पर रखे पर्स को सेनिटाइज किया। इसके बाद पर्स से रुपये निकाल लिए। घर में ही टेबल पर मोबाइल फोन था। उसे भी चोर ने सेनिटाइज किया और लेकर चंपत हो गए।

चोर ने खुशबू लामा की पड़ोसी महिला पुलिस कुसुम के घर में भी इसी तरह की चोरी की और उनके पर्स से दो हजार रुपये चुरा लिए।

चोरी करने से पहले सामान को सेनिटाइज करने का पता तब चला, जब घर से मोबाइल फोन नदारद था और पर्स से सामान निकाल कर उसे बिखेर दिया गया था। जब पर्स को घर वालों ने छुआ तो उसमें से सेनिटाइजर लगा हुआ था।

इसके अलावा जहां से मोबाइल फोन की चोरी हुई, उसके आसपास भी सेनिटाइजर का छिड़काव था। खुशबू लामा के बयान पर सीतारामडेरा थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version