Home झारखंड देखिये शराब का साइड इफेक्ट, यूं फूंकी बाइक, पुलिस कर रही जांच

देखिये शराब का साइड इफेक्ट, यूं फूंकी बाइक, पुलिस कर रही जांच

0

जमशेदपुर (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। धू-धू करती इस मोटरसाइकिल को देखिए। वैसे आप ये सोच रहे होंगे कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण इस बाइक में आग लग गई होगी,  लेकिन सच्चाई जान आप भी हैरान हो जाएंगे।

इस बाइक में तकनीकी गड़बड़ी से नहीं, बल्कि जानबूझकर आग लगाई गई है। वो भी पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर।

आग लगानेवाला राजेन्द्र सिंह झारखंड के जमशेदपुर स्थित मानगो बस टर्मिनल में टिकट एजेंट का काम करता है। वैसे उसने जमशेदपुर पुलिस पर रोज पैसे मांगने जैसे गम्भीर आरोप लगाए।jamshedpur police cruption 2

इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर एसएसपी ने सिटी एसपी को जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जारी कर दिया। जहां सिटी एसपी ने तत्काल आरोप लगाने वाले टिकट एजेंट को हिरासत में लेकर सबसे पहले उसका मेडिकल चेकअप करवाया जहां।

रिपोर्ट आते ही पुलिस के होश उड़ गए। रिपोर्ट में पाया गया कि गाड़ी को आग लगाने वाले शख्स ने औसत से ज्यादा शराब पी रखी थी। पुलिस को समझते देर न लगी कि माजरा क्या है।

इस संबंध में जमशेदपुर एसएसपी ने बताया कि टिकट एजेंट ने काफी शराब पी रखी थी। जिसे जांच कर रहे ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके जाने पर उसने बाइक में आग लगा दी।

इतना ही नहीं जांच में और भी बातें सामने आई है जो आपको हैरान कर देगा। बताया जाता है कि टिकट एजेंट ने जिस बाइक को आग लगाई वह बाइक उसका नहीं किसी और का था। है ना हैरान करने वाली बात।

वैसे इसे शराब का साइड इफेक्ट ही कर सकते हैं। वैसे शराब पीने के बाद इंसान किसी भी हद तक जा सकता है और इसका जीता जागता उदाहरण यह पूरा घटनाक्रम है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। वैसे जमशेदपुर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर बाइक किसका था।

सुनिए वीडियोः क्या कहते हैं जमशेदपुर सिटी एसपी..

error: Content is protected !!
Exit mobile version