देशबिग ब्रेकिंगबिहार

जम्मू-कश्मीर में मेंढर सेक्टर ब्लास्ट में बिहार के भागलपुर का लाल शहीद

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। जम्मू-कश्मीर के मेंढर सेक्टर में आज हुए ग्रेनेड ब्लास्ट की घटना में एलओसी पर ड्यूटी में तैनात सेना के कैप्टन और जूनियर सीओ सहित दो लोग शहीद हो गए।

भारत की सीमा की रक्षा करते हुए घटना में शहीद हुए कैप्टन आनंद कुमार मूल रूप से बिहार के भागलपुर के चंपानगर के रहने वाले थे। कैप्टन आनंद कुमार खगड़िया जिले के रहने वाले थे।

शहीद आनंद कुमार मधुकर सिंह के बेटे हैं। मधुकर सिंह बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हैं। शहीद कैप्टन आनंद नयागांव शिरोमणि टोला परबत्ता, खगड़िया जिला के रहने वाले थे।

आनंद पिछले 21 जून को ही छुट्टी लेकर घर पहुंचे थे, जिसके बाद वे 10 जुलाई को ड्यूटी पर वापस लौट गए थे। आनंद का एक छोटा भाई भी है, जिसकी पढ़ाई-लिखाई दिल्ली से चल रही है।

बताया जा रहा है कि जवान जब पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में जब सैनिक नियंत्रण रेखा पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे, उसी दौरान अचानक से एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ।

इस विस्फोट में कई जवानों को चोटें आई हैं। इलाज के दौरान अधिकारी कैप्टन आनंद और एक जेसीओ भगवान सिंह शहीद हो गये।

घटना की पुष्टि जम्मू के पीआरओ डिफेंस ने की है। घटना में चार अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना है कि इस ब्लास्ट में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भी शहीद हो गये हैं।

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button