पटना उच्च न्यायालय ने एक साथ 10 जिला सत्र न्यायाधीश बदले !

0
163

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। पटना उच्च न्यायालय ने  एक साथ  10 जिला एवं सत्र न्यायधीश  बदल डाले हैं।

उच्च न्यायालय के जारी आदेश के अनुसार डॉ रमेश चंद्र द्विवेदी को नालंदा (बिहार शरीफ) का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। इससे पहले वे गया फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे।

रुद्र प्रकाश मिश्रा को दरभंगा का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। इससे पहले वे पटना के जिला एवं सत्र न्यायधीश थे।

सुनील दत्ता मिश्रा को पटना का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। पहले वे बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव थे।

शैलेंद्र सिंह को भोजपुर (आरा) का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। इससे पहले वे पटना उच्च न्यायालय के निबंधक (प्रशासन) के पद पर तैनात थे।

प्रेम रंजन मिश्रा को गया का नया जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। इससे पहले वे पटना उच्च न्यायालय  के रजिस्ट्रार (विधिक सेवा समिति) के पद पर तैनात थे।

परशुराम सिंह यादव को पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इससे पहले वे मुंगेर में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे।

मो शमीम अख्तर को बेगूसराय का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। इससे पहले वे सुपौल में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे।

राकेश पति तिवारी को मधुबनी का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। इससे पहले वे भागलपुर में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे।

अंजनी कुमार सिंह को बक्सर का जिला एवं सत्र न्यायधीश बनाया गया है। मोतिहारी में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे।

कुमुद रंजन सिंह को खगड़िया का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। इससे पहले वे बांका में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश थे।

गया के जिला जज चंद्रशेखर झा का तबादला कर दिया गया है। उन्हें पटना उच्च न्यायालय का निबंधक (प्रशासन) बनाया गया है।