ओडिशा पुलिस ने रांची के 8 लुटेरों को दबोचाः 3.50 करोड़ नगद, हथियार, गोलियां बरामद

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। ओडिशा पुलिस ने झारखंड पुलिस की सहायता से एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने रांची के 8 कुख्यात लुटेरों को धर दबोचा है, जिनके पास से 3.50 करोड़ रुपये नगद, हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। यह गिरफ्तारी ओडिशा के कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ थाना क्षेत्र से संबंधित एक लूट की घटना के बाद की गई है। जिसमें इन अपराधियों ने हथियारों के बल पर एक देसी शराब भट्टी से बड़ी रकम लूटी थी।

पकड़े गए अपराधियों में सात रांची के निवासी हैं। जबकि एक आरोपी गुमला जिले का है। इस गिरोह ने 30 जनवरी की रात ओडिशा के धर्मगढ़ इलाके में एक शराब भट्टी पर हमला कर कर्मचारियों और ग्राहकों को धमकाकर भारी मात्रा में पैसे लूटे थे। ओडिशा पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल टीम का गठन किया और झारखंड पुलिस के साथ मिलकर छानबीन शुरू की।

पुलिस ने अपराधियों के पास से 3.50 करोड़ रुपये नगद, अवैध हथियार, गोलियां और लूट में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी को भी जब्त किया। गाड़ी का नंबर जेएच10एपी-4817 था। जिसका उपयोग अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए किया था।

साथ ही, ओडिशा के डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया ने बताया कि इस सफलता में कालाहांडी एसपी अभिलाष जी और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान था। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर झारखंड भागे हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। 31 जनवरी तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी में ओडिशा के बालांगिर, बारगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, राउरकेला और झारखंड के गुमला, रांची रूरल, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा जिले की पुलिस ने संयुक्त रूप से काम किया।

इस संयुक्त ऑपरेशन ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि दो राज्यों की पुलिस जब मिलकर काम करती है तो अपराधियों के लिए बच निकलना मुश्किल हो जाता है।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
error: Content is protected !!
भयानक हादसा का शिकार हुआ तेजस्वी यादव का जन विश्वास यात्रा काफिला These 5 science museums must be shown to children once The beautiful historical Golghar of Patna Naxalite bunker and camp demolished in forested hilly area of Jharkhand
Ashoka Pillar of Vaishali, A symbol of Bihar’s glory Hot pose of actress Kangana Ranaut The beautiful historical Golghar of Patna These 5 science museums must be shown to children once