झारखंड के नए प्रतीक चिन्ह का अनावरण, जानिए इसमें छुपे राष्ट्रीय संदेश 

0
389
jharkhand new logo cm hemant governor murmu shibu soren 1★अशोक स्तंभ- राष्ट्र का प्रतीक चिन्ह होने के साथ राज्य की भी संप्रभुता का वाहक। इस चिन्ह को रेखांकित करने का तात्पर्य स्पष्ट। झारखण्ड भी है देश की समृद्धि में भागीदार। झारखण्ड के जीवन दर्शन को इसमें समेटा गया है।
★लोक जीवन व संस्कृति- झारखण्ड की समृद्ध एवं अद्भुत सांस्कृतिक विरासत, सदियों पुरानी परंपरा, वाद्ययंत्र, गीत और नृत्य की अमिट छाप को लोगों के जेहन में प्रतिबिम्बित करता है।
★पलाश के फूल- राज्य का राजकीय पुष्प। इसके सुर्ख लाल रंग के फूल झारखण्ड के सौंदर्य की गाथा कहते हैं। लाल रंग क्रांति का प्रतीक भी है जो यहां के लोगों के संघर्ष को दर्शाता है।
★हरा रंग- झारखण्ड की हरियाली से आच्छादित धरा व वन संपदा की परिपूर्णता को दर्शाता है। यह खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक।
★हाथी – राज्य के राजकीय पशु हाथी को दिखाया गया है। यह राज्य की अलौकिक प्राकृतिक संपदा और समृद्धि का घोतक है। हाथी अनुशासन प्रिय भी होते हैं। ऐसे ही यहां के लोग भी अनुशासन प्रिय हैं। हां छेड़छाड़ करने की स्थिति में संघर्ष में भी पीछे नहीं रहते।

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। झारखंड सरकार ने आज राज्य का नया लोगो लॉन्च किया है। रांची के आर्यभट्ट सभागार से झारखंड सरकार का नया लोगो जारी किया गया है।

jharkhand new logo cm hemant governor murmu shibu soren 3झारखण्ड का नए प्रतीक चिन्ह राज्य की पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा है। इसमें राज्य की संस्कृति, प्राकृतिक खनिज संपदा को समाहित किया गया है, जो अद्भुत है। उपरोक्त बातें राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के नये प्रतीक चिन्ह् के लोकार्पण के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार में कही।

श्रीमती मुर्मू ने कहा पूरा विश्व आज कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। राज्य में भी संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जांच की गति को और बढ़ाना होगा, जिससे कम्युनिटी ट्रांसमिशन को रोका जा सके। मैं कोरोना योद्धाओं को नमन करती हूं, सम्मान करती हूं। जिनके सार्थक प्रयास से हम कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहें हैं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के नए प्रतीक चिन्ह के बारे में विस्तार से समझाते हुए कहा कि यह प्रतीक चिन्ह चौकोर नहीं बल्कि वृत के आकार का है,यानी गोलाकार है, जो विकास के प्रतीक का सूचक है। जैसे पहिया लगातार घूमते हुए आगे बढ़ता है ,झारखंड भी विकास के पथ पर बढ़ता रहेगा।

jharkhand new logo cm hemant governor murmu shibu soren 5इस राजकीय चिन्ह में हरा रंग है जो खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक हैं। इसमे पलास के फूल का उपयोग किया गया है, क्योंकि यह झारखंड का राजकीय फूल भी है। इसका लाल रंग आग और क्रांति का प्रतीक है, जो बताता है झारखंड के लोगों में संघर्ष की अद्भुत क्षमता है।

उन्होंने कहा कि नए राजकीय चिन्ह में हाथी को दर्शाया गया है जो शुभ होता है। ताकत की पहचान है। इसके जरिए झारखंड की ताकत को दिखाने का काम हुआ है। ये झारखंड का राजकीय पशु भी है। हाथी अनुशासित भी होता है।

इस शुभ मौके पर सीएम हेमंत सोरेन के पिता एवं झामुमों सुप्रीमो शिबू सोरेन उर्फ दिशोम गुरु भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्र नाथ महतो, राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को राज्य का प्रतीक चिन्ह की तस्वीर भेंट स्वरूप दी।

इस अनावरण कार्यक्रम में शामिल झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि नया प्रतीक चिन्ह राज्य के वैभव और संस्कृति दोनों के बीच का समन्वय है। राज्य के होने वाले प्रगति को समेट कर उकेरा गया है।

jharkhand new logo cm hemant governor murmu shibu soren 4

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने भी नए लोगो को बेहतर बताया साथ ही कहा, पहले जो प्रतीक चिन्ह था उसका मतलब निकलना मुश्किल था। नए प्रतीक चिन्ह से अर्थ निकलेगा , सबको मिलाकर अपने प्रतीक चिन्ह से झारखंड को अलग पहचान दे रहे हैं।

इस मौके पर मंत्री श्री चम्पई सोरेन, मंत्री  रामेश्वर उरांव, मंत्री  बन्ना गुप्ता, मंत्री  सत्यानंद भोक्ता, मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्र राजीव अरुण एक्का, पुलिस महानिदेशक  एमवी राव, प्रधान सचिव हिमानी पांडे, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार  अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्र सुनील श्रीवास्तव आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।