HomeझारखंडNEET UG paper leak: झारखंड से जुड़ा तार, EOU को मिली बड़ी...

NEET UG paper leak: झारखंड से जुड़ा तार, EOU को मिली बड़ी सफलता, 5 लोग गिरफ्तार

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) ने नीट में हुई धांधली की जांच तेज कर दी है। वहीं देश के अलग-अलग हिस्सों में नीट यूजी पेपर लीक (NEET UG paper leak) मामले में बवाल लगातार जारी है। इस मामले की तार अब झारखंड से भी जुड़ गया है। दरअसल, नीट पेपर लीक मामले में ईओयू ने देवघर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

ईओयू का मानना है कि नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार इन सभी का बड़ा हाथ हो सकता है। गिरफ्तार सभी लोगों से ईओयू पूछताछ करते हुए यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पेपर लीक मामले में इनका क्या रोल रहा है।

बता दें कि ईओयू ने देवघर के सिंटू कुमार, रांची स्थित कांके के रहने वाले अभिषेक कुमार और उसके पिता के साथ समस्तीपुर के अनुराग यादव, दानापुर पटना के आयुष कुमार, गया के शिवनंदन के कुमार को गिरफ्तार किया है।

नीट पेपर लीक मामला सिकंदर यादवेंद्र ने पूछताछ के दौरान किया बड़ा खुलासाः गिरफ्तार आरोपी सिकंदर यादवेंद्र ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि 30-32 लाख में उसने नीतीश कुमार और अमित आनंद से नीट पेपर खरीदे थे। जिसके बाद सिकंदर ने रांची के अभिषेक कुमार, दानापुर पटना के आयुष कुमार, समस्तीपुर के अनुराग यादव, गया के शिवनंदन कुमार को 40-40 लाख रुपए में पेपर बेचा था।

इतना ही नहीं इन चारों परीक्षार्थियों को नीट परीक्षा से एक रात पहले 4 मई को पटना के रामकृष्णा नगर में रातभर पेपर रटवाया गया था।

पुलिस ने अभिषेक को पिता संग किया गिरफ्तारः नीट में हुई धांधली की पुलिस ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। इसी कड़ी में रांची से भी मामले के जुड़ने की बात सामने आई है।

दरअसल पटना पुलिस ने रांची कांके रोड के ब्लॉक चौक इलाके में रहने वाले अवधेश कुमार को उनके बेटे के साथ गिरफ्तार किया है। अवधेश कुमार पर यह आरोप है कि उसने अपने बेटे को परीक्षा में पास करने के लिए संबंधित व्यक्ति को पैसे दिए थे।

बता दें कि पटना पुलिस ने जब अवधेश कुमार और उसके बेटे को गिरफ्तार किया तो उसका कबूलनामा भी सामने आया है, जिसमें अवधेश कुमार ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया है कि अपने बेटे को पास करने के लिए 40 लख रुपए में डील हुई थी और 1 साल पहले एसबीआई रांची का ‘ब्लैंक’ चेक सिकंदर नाम के व्यक्ति को दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें
𝕏 Expert Media News LIVE

ताज़ा खबरें, वायरल अपडेट और मीडिया अलर्ट सबसे पहले पाने के लिए हमारे X चैनल से जुड़ें।

▶ Expert Media News Service

लेटेस्ट न्यूज़ वीडियो, ब्रेकिंग अपडेट और विशेष रिपोर्ट्स देखने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

▶ अभी देखें
📘 Expert Media News Official

लेटेस्ट न्यूज़, वायरल अपडेट और मीडिया रिपोर्ट्स सबसे पहले पाने के लिए हमारे Facebook पेज से जुड़ें।

सर्वजन खबरें