चुनाव डेस्कदेशबिग ब्रेकिंगराजनीति

जहरीली विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रहीं एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू : कांग्रेस

रांची  (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता डॉ अजय कुमार ने कहा है कि द्रौपदी मुर्मू उस जहरीली विचारधारा की उम्मीदवार बनायी गयी हैं, जिसका हम विरोध करते हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने आगे कहा कि यशवंत सिन्हा बहुत अच्छे उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू का स्वभाव भी बहुत शालीन है, लेकिन वे भारत की बुराई की विचारधारा का प्रतिनिधित्व करती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। देश के पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा कांग्रेस समर्थित यूपीए के उम्मीदवार बनाये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा समर्थित एनडीए की उम्मीदवार हैं और इनके प्रतिद्वंदी यशवंत सिंहा विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार हैं।

आगे पढ़ें

मुकेश भारतीय

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button