अन्य
    Friday, April 26, 2024
    अन्य

      कोलकाता में भाजपा नेता पर हमले में घायल हुए नालंदा के सुरक्षा अधिकारी

      एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क। कोलकाता में एक बार फिर से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें मिल रही है।

      इस झड़प में भाजपा के एक नेता और उनकी सुरक्षा में तैनात अधिकारी बुरी तरह घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

      कोलकाता के साल्ट लेक पमें युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एस  दता पर सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया।

      IMG 20200608 WA0001

      उनके सुरक्षा में तैनात एसपीजी गौतम गोस्वामी, जो नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गाँव के निवासी है, वे भी भाजपा नेता को बचाने में बुरी तरह घायल हो गयें। बाद में स्थानीय पुलिस ने दोनों को भीड़ से बचाकर सुरक्षित स्थान पर लेकर गए। 

      बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष एक कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। उनके वीआईपी सुरक्षा में तैनात गौतम गोस्वामी ने  समीर दता को इस हमले से बचाने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें भी कार्यकर्ताओं के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

      इस घटना के बाद भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता भी घायल हो गया। भाजपा नेता ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत की है। 

      संबंधित खबरें
      error: Content is protected !!