Home देश मंत्री श्रवण कुमार का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग जख्मी, 2 लोग गंभीर,...

मंत्री श्रवण कुमार का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोग जख्मी, 2 लोग गंभीर, पटना रेफर

0

औरंगाबाद (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार सरकार के कबीना मंत्री श्रवण कुमार का काफिला एक बड़ा हादसा का शिकार हुआ है।

खबर है कि मंत्री श्रवण कुमार का काफिले की स्कॉट गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से मंत्री की सुरक्षा में लगे 5 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। जिनमें 2 पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जाती है। उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि हादसा ओबरा के तेजपुरा के पास हुआ है। सभी जख्मी 5 लोगों को आनन-फानन में दाउदनगर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां से 2 को चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार किसी कार्यक्रम में शामिल होने पटना से डेहरी जा रहे थे। इसी दौरान ये घटना हुई। श्रवण कुमार बिहार की मौजूदा सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=fG8EEnensMk[/embedyt]

error: Content is protected !!
Exit mobile version