Home झारखंड बिहार-झारखंड में देखिए लॉकडाउन का आलम, दर्जन भर जिलों में यूं घूम...

बिहार-झारखंड में देखिए लॉकडाउन का आलम, दर्जन भर जिलों में यूं घूम आए 5 फार्च्यूनर सवार

0

बिहार-झारखंड में जारी देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान पुलिस-प्रशासन प्रशासन की मुस्तैदी का आंकलण इस बात से किया जा सकता है कि  5 लोग एक फार्च्यूनर कार से जमशेदपुर से लखीसराय गए और दर्जन भर जिलों का भ्रमण कर रांची जिला सीमा तक वापस लौट आए

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। बिहार के आधा दर्जन से उपर जिलों का बेरोकटोक भ्रमण कर झारखंड के जमशेदपुर जा रहे 5 लोग विकास (रांची)-हजारीबाग फोर लेन मार्ग पर चुट्टूपालू घाटी टोल प्लाजा के पास अंततः ओरमांझी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए।

पकड़े गए लोगों में कार चालक जयराम राय पिता स्व. रामविलास राय  थाना मढौरा छपरा, संतोष कुमार पिता मोहन यादव  थाना वारसलीगंज  नावादा,  राजबल्लभ यादव पिता रोजेंद्र यादव थाना सिकंदरा जमुई,  राजबल्लभ यादव  पिता जानकी यादव थाना बारसलीगंज नवादा, प्रमोद कुमार पिता बजरंगी मंडल जमुई (बिहार) निवासी शामिल हैं।LOCKDOWN CRIME 1

पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ ओरमांझी थाना में नमजद प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन्हें स्थानीय माउंट कार्मेल स्कूल कोरोटाइन सेंटर में 14 दिनों के लिए रखा गया है। उसके बाद सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

खबर है कि बिहार से फर्जी पास पर रांची की ओर आ रहे एक फार्च्यूनर कार को ओरमांझी पुलिस ने सोमवार आधी रात को पकड़ लिया। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडॉउन को लेकर पुलिस द्वारा टोल प्लाजा के पास चेकिंग की जा रही थी।

तभी बीती रात करीब 1.30 बजे एक फार्च्यूनर कार JH05AC-3999 को आता देख रोका गया, जिसमें चालक सहित पांच लोग सवार थे। पूछताछ करने पर कार सवारों ने लखीसराय से आने की बात कही।

उस कार में जमशेदपुर अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त एक पास सटा हुआ था। जिसमें सिर्फ पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए वैध दर्शाया गया था। लेकिन उसी के आधार पर ये सभी बिहार के कई जिलों में अपने रिश्तेदारों से मिल कर वापस जमशेदपुर लौट की जुगाड़ में थे कि ओरमांझी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद कार को जब्त कर लिया गया।

पूछताछ के क्रम में एक युवक ने खुद को गोपनीय रखने की शर्त बताया कि वे अपने साथियों के साथ लॉकडाउन के दूसरे चरण में वे जमशेदपुर से बिहार के लिए निकले थे। सड़क पर जहां भी पुलिस गश्ती दल मिली, उसे 500-1000 रुपए देकर निकलते रहे।

युवक के अनुसार वह अब तक झारखंड के सरायकेला-खरसांवा, जमशेदपुर, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा तथा बिहार के नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, जमुई जिलों का भ्रमण कर चुका है।

हालांकि पकड़े गए लोगों ने पुलिस अपने-अपने रिश्तेदारों के यहां जाने की बात बताई है, लेकिन युवक ने बताया कि फार्च्यूनर कार भाड़े पर यात्री धोने का कार्य करती थी। उसने भी जमुई से किराए के रुप में खुद की 1500 रुपए वाहन चालक को देकर जमशेदपुर जा रहा था कि इसी बीच पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version