जरा देखिएदेशबिग ब्रेकिंग

जानें क्या हुआ जब जुआ में पत्नी को हारकर जुआड़ी पहुंचा घर… !

हजारीबाग (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड प्रदेश के हजारीबाग शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत सिंघानी मैदान जुआ अड्डा में दीपावली की रात एक व्यक्ति जुआ में अपनी पत्नी को हार गया।

जुआ में सभी रुपए हारने के बाद अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया। जुआ खेल रहे जुआरियों के बीच थोड़ी देर के लिए असमंजस की स्थिति हो गयी, फिर जुआ का दांव चला।

पत्नी का दांव लगाने वाला जुआरी हार गया। जुआ खेल रहे जुआरियों में से एक ने जुआ हारने वाले जुआरी की पत्नी को मोबाइल से जानकारी दी। जुआ में जुआरी की पत्नी को जीतने वाला व्यक्ति इचाक का रहनेवाला है।

पत्नी को हारने के बाद जीतने वाले ने उसे घर से पत्नी लाने को कहा। जुआरी उठ कर अपने घर गया। उसकी पत्नी को इस बात की सूचना पहले से थी। पति के घर पहुंचते पत्नी ने उसकी पिटाई दी।

इसके बाद जीतने वाला व्यक्ति अपने घर इचाक चला गया। जुआ अड्डा पर आसपास के गांव इचाक बोंगा, बड़ासी, जगदीशपुर व सिंघानी के लोग जुआ खेल रहे थे।

जुआ अड्डा से लूटे लाखों रुपएः हजारीबाग जिला के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंर्तगत खपिरयावां खुदीबागी से आठ से 10 नकाबपोश लोगों ने पिस्टल का भय दिखा कर लगभग 10 लाख रुपए जुआ अड्डा से लूट लिए।

जानकारी के अनुसार खुदीबागी में दीपावली की रात जुआ अड्डा चल रहा था। इस क्रम मे करीब 12।30 बजे आठ से 10 नकाबपोश लोग वहां आ धमके। इसके बाद जुआरियों के सिर पर पिस्टल सटा कर अड्डा से सभी रुपए लूट कर चलते बने।

इस तरह की घटना एक सप्ताह पूर्व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जुलजुल पहाड़ी के निकट जुआ अड्डा से लगभग 10 लाख रुपए अज्ञात लोगों ने अड्डा से लूट लिए। हजारीबाग जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात भर जुआ का खेल हुआ।

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के साथ 29 खेलों का ‘खेलो झारखंड’ सम्पन्न

दीपावली के दिन इस देश में धूमधाम से हुई कौए और कुत्ते की पूजा !

यमुनोत्री नेशनल हाईवे की सुरंग धंसने से 36 मजदूर फंसे, बचाव कार्य जारी

विश्व में एक ऐसा देश, जहाँ की राष्ट्रीय पुस्तक है रामायण

पीएम मोदी की रैली में एक लड़की ने टावर पर चढ़कर दिखाया आयना, जानें वायरल सच

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=c-m2rtMVllo[/embedyt]

Expert Media News / Mukesh bhartiy

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button