JPSC CGL आंदोलनः JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो यूं डेंगाते हुए किया गिरफ्तार

रांची (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। झारखंड JPSC CGL परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज राजधानी रांची में एक बड़ा आंदोलन हुआ। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय के बाहर छात्रों और आंदोलनकारियों ने अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता देवेंद्रनाथ महतो कर रहे थे।

सुबह से ही छात्र और आंदोलनकारी नामकुम JSSC कार्यालय के पास इकट्ठा होने लगे। भारी पुलिस बल की तैनाती के बावजूद प्रदर्शनकारी नारेबाजी और धरना देने पर अड़े रहे। हालात तब बिगड़े, जब प्रदर्शनकारियों ने आयोग के मुख्य द्वार तक घुसने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार JLKM छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस ने बुरी तरह से लाठियों से पीटा। चोटिल अवस्था में ही उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान महतो को विरोधस्वरूप डगमगाते हुए चलते देखा गया। जिसे आंदोलनकारी ‘पुलिस की ज्यादती’ बता रहे हैं।

JLKM और छात्रों में भारी आक्रोश गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई से JLKM के कार्यकर्ताओं और छात्रों में भारी नाराजगी है। JLKM प्रवक्ता ने कहा कि हमारे नेता और छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज लोकतंत्र की हत्या है। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश की है।

इस लाठीचार्ज और गिरफ्तारी के बाद झारखंड के छात्र संगठनों ने आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। आने वाले दिनों में राज्यव्यापी बंद और बड़े प्रदर्शनों की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि यह आंदोलन CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों के बाद से तेज हुआ है। आंदोलनकारी परीक्षा रद्द करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इधर पुलिस प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की शर्तें तोड़ीं और हिंसक होने की कोशिश की। जिसके चलते उन्हें कार्रवाई करनी पड़ी।

बहरहाल यह घटना झारखंड के युवा और परीक्षा व्यवस्था के बीच बढ़ते असंतोष का प्रतीक बन गई है। अब यह देखना होगा कि सरकार और प्रशासन इस मुद्दे को कैसे सुलझाते हैं।

JPSC CGL आंदोलनः JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो यूं डेंगाते हुए किया गिरफ्तार, देखिए वीडियो….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें