हाई स्कूल तुलसीगढ़ के चपरासी की बेन में हत्या के पीछे ‘आईपीएफ’ का हाथ !

0
897

बिहार शरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)।  विवादित अतीत कभी पीछा नहीं छोड़ता। उसी अतीत से जुड़े लोगों ने आज नालंदा जिला के बेन थाना क्षेत्र के बड़ी आंट गांव में एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।

चंडी प्रखंड क्षेत्र अवस्थित तुलसीगढ़ हाई स्कूल में चपरासी के पद पर कार्यरत सत्येंद्र प्रसाद की हत्या उस समय की गई, जब वे बेन प्रखंड के बड़ी आंट गांव स्थित अपने पैत्रिक घर से से मंदिर जा रहे थे। इसी बीच पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। BEN PS NALANDA 2

इसके बाद गोली लगने लगने के बाद सत्येन्द्र प्रसाद को ईलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक सत्येंद्र प्रसाद तुलसीगढ़ हाई स्कूल में चपरासी के पद पर तैनात थे। वे कल रविवार को ही अपने स्कूल वे अपने गांव लौटे थे। जहां बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

हालांकि सत्येंद्र प्रसाद की हत्या के बाद उनके परिजन किसी से उनकी कोई नीजि दुश्मनी से भी साफ इंकार कर रहे हैं।

लेकिन ग्रामीणों के बीच दबी जुबान आम चर्चा है कि दबी जुबान कह रहे हैं इस वारदात के पीछे एक भूमिगत विवादित संगठन ‘आइपीएफ यानि इंडियन पीपुल्स फ्रंट’ से जुड़े लोगों के हाथ हैं।

सत्येन्द्र प्रसाद पहले उसी संगठन से एक लंबे समय तक जुड़े रहे हैं और उनकी आपसी दुश्मनी उसी संगठन के अंदरुनी लोगों से रही है। यही कारण है कि परिजन सबकुछ जानते हुए भी खुलकर बताने में आनाकानी कर रहे हैं।