Home झारखंड सरायकेला-खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

सरायकेला-खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाला आक्रोश मार्च

2

सरायकेला (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। सरायकेला-खरसावां भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में जिला के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल कर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।

खरसावां भाजपा जिलाध्यक्ष 1प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे, उदय सिंहदेव ने अपने संबोधन में कहा हेमंत राज्य में राज्य की जनता न सिर्फ बिजली, सड़क,स्वास्थ्य,शिक्षा जैसी सुविधाओं का दंश झेल रही है। बल्कि राज्य में हत्या, लूट,अपहरण बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाओं से असुरक्षा का माहौल है। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि जेल में हत्या तक हो रही है। जेल से ईडी, सीबीआई के अधिकारियों पर हमले की योजनाएं बन रही है।

जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि आजाद भारत में जांच एजेंसियों के द्वारा सबसे ज्यादा काला धन का पकड़ाने का दाग झारखंड पर लगा, सत्ताधारी गठबंधन के कारनामों से राज्य शर्मशार हो रही है।  सरकारी मशीनरी का उपयोग भ्रष्टाचार के लिए किया जा रहा है। खान, खनिज, बालू, पत्थर, जमीन सबकी लूट मची हुई है।

भाजपा नेता गणेश माहली ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा ही संवैधानिक मर्यादाओं को ठेंगा दिखाया जा रहा है।  ईडी द्वारा पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को लगातार छह सम्मन भेजा जा चुका है। लेकिन वह लगातार भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहें है। राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जेल में बंद है।

भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि भाजपा ने झारखंड को अलग राज्य बनाया है, इसलिए राज्य की बुरी हालत पर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को तकलीफ होती है। भाजपा के कार्यकर्ता विपक्ष की अपनी भूमिका का निर्वाह करते हुए सड़क से सदन तक राज्य सरकार के नाकामियों को उजागर कर रहें है।  भाजपा के कार्यकर्ता जनसंपर्क और जन समर्थन के माध्यम से भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के पश्चात पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल के द्वारा उपायुक्त महोदय के माध्यम से झारखंड के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।

प्रतिनिधि मंडल में आदित्यपुर के पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विजय महतो, श्री गणेश महाली, श्री उदय सिंहदेव, श्री रमेश हांसदा थे।

आज के संपन्न हुए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुनील श्रीवास्तव,बी.एन सिंह,राजा सिंहदेव, मनोज चौधरी, दुलाल स्वांसी, कुबेर सारंगी, ठाकुर दास महतो, राकेश मिश्रा, भोगेंद्र झा, अभिजीत दत्ता, बिनोद राय, सोहन सिंह, अभिषेक आचार्या, बद्री दरोगा, बिरेंदर सिंह, मनोज महतो, ब्रह्मानंद झा, सूर्या देवी, श्रीमती रीता दुबे, पिंकी मोदक, सुमित चौधरी, राजकुमार सिंह, माईकल महतो सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZwIy65Cxag0[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=y48YpcRyvTI[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=e4IWV9sYu7k[/embedyt]

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=zUdmkyUHh18[/embedyt]

 

2 COMMENTS

Comments are closed.

error: Content is protected !!
Exit mobile version