23.1 C
New Delhi
Wednesday, September 27, 2023
अन्य

    छतीसगढ़ के भाजपा नेता बने झारखंड के महामहिम, जानिए कौन हैं रमेश बैस

    एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क।  देश भर में आठ राज्य के राज्यपाल बदले गए हैं। केंद्रीय मंत्री रह चुके भाजपा नेता रमेश बैस को झारखंड  का नया राज्यपाल बनाया गया है।

    वर्ष 2019 में केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार बनने के बाद रमेश बैस को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था। वे कुछ दिन पहले ही रायपुर प्रवास पर आए थे। यहीं पर उन्हें झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने की सूचना दी गई है।

    रमेश बैस का जन्म 2 अगस्त 1947 हुआ था। 1978 में उन्हें पहली बार रायपुर नगर निगम का पार्षद चुना गया था।

    वे 1980 से 1984 तक अविभाजित मध्यप्रदेश के विधानसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

    वे 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद भी कार्यरत रह चुके हैं।

    वर्ष 1989 में रमेश बैस ने पहली बार लोकसभा चुनाव में नजर आए थे, यहां उन्होंने जीत हासिल कर सांसद में अपनी जगह बनाई थी।

    छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद उन्होंने रायपुर लोकसभा में जीत हासिल की थी और सासंद बने थे।

    उन्होंने देश के केंद्रीय मंत्र के रूप में भी कई विभागों को संभाला है, जो निम्न है:

    ​मार्च 1998-अक्टूबर 1999 केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात और खान

    अक्टूबर 1999-सितंबर 2000 केंद्रीय राज्य मंत्री, रसायन उर्वरक

    सितंबर 2000-जनवरी 2003 केंद्रीय राज्य मंत्री, सूचना और प्रसारण

    जनवरी 2003-जनवरी 2004 केंद्रीय राज्य मंत्री, खान मंत्रालय

    जनवरी 2004-मई 2004 केंद्रीय राज्य मंत्री, पर्यावरण और वन मंत्रालय

    उन्होंने 7 बार लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य अजमाया, जीत हासिल की। इसके बाद उन्हें 2019 में त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया था। 

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    आपकी प्रतिक्रिया

    विशेष खबर

    error: Content is protected !!