चुनाव डेस्कदेशराजनीति

द्रौपदी मुर्मू की जीत के लिए जनजातीय समाज के लोगों ने यूं की सामूहिक पूजा-अर्चना

भुवनेश्वर (इंडिया न्यूज रिपोर्टर)। राष्ट्रपति पद के चुनाव में भाजपा-नीत राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के विजय की कामना को लेकर उनके गृह जिले मयूरभंज के जनजातीय समाज के लोगों ने रविवार को सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। समाज के लोगों ने मुर्मू के प्रचंड विजय की कामना की।

ओडिशा के मयूरभंज जिले के जामदा प्रखंड के ग्राम दुंदु में सैकड़ों की संख्या में जनजातीय समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पारंपारिक रीति-नीति के अनुसार पूजा-अर्चना की। पारंपरिक पूजा में शामिल पुरुष और महिलाओं ने मुर्मू के प्रचंड विजय की कामना की।For the victory of Draupadi Murmu the people of the tribal society worshiped like this 3

इसके साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में द्रौपदी मुर्मू की विजय के लिए पूजा-अर्चना की। भाजपा कार्यकर्ता पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर, कटक के मां कटक चंडी मंदिर, संबलपुर के मां समलेश्वरी मंदिर के साथ अन्य प्रमुख मंदिरों में पूजा की और दीप जलाये।

इसके साथ-साथ अनुगुल, ढेंकानाल, केन्दुझर, मयूरभंज और अन्य जिलों के मंदिरों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की।For the victory of Draupadi Murmu the people of the tribal society worshiped like this 2

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले तीन दशक से राजनीति, प्रशासन, सरकार को लेकर स्थानीय, राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर लेखन-संपादन करते आ रहे हैं।
Back to top button