पूर्वी सिंहभूम में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ का असर: बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

चाईबासा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के कारण हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस क्षेत्र को धान की उपज के लिए जाना जाता है।लेकिन वर्तमान स्थिति ने यहां के किसानों को चिंता में डाल दिया है। खेतों में काट कर रखी गई धान की फसलें बारिश के पानी में भीग रही हैं। जिससे उन्हें भारी नुकसान हो रहा है।

खेतों में खड़ी और पूरी तरह से तैयार धान की फसलें पानी में डूबने से बर्बाद हो रही हैं। विशेषकर उन किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा, जिन्होंने धान काटकर खेतों में ही छोड़ दिया था। लगातार बारिश से इन धान की बालियों से अंकुर निकलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे फसल की गुणवत्ता खराब हो सकती है।

क्षेत्र के कई किसान हाथ से धान की कटाई करते हैं। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब मशीनों की मदद लेनी पड़ रही है। बारिश के चलते फसल जल्दी कटाई की जरूरत है। अन्यथा उन्हें औने-पौने दामों पर धान बेचना पड़ेगा।

यह परिस्थिति किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद नुकसानदायक साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि अगर मौसम जल्द नहीं सुधरा तो उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

संबंधित खबरें

सर्वजन खबरें