Home देश भाजपा राज में खतरे में है देश का संविधान : ललन सिंह

भाजपा राज में खतरे में है देश का संविधान : ललन सिंह

राजगीर कन्वेंशन सेंटर में जदयू प्रशिक्षण सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

0

बिहारशरीफ (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। नालंदा जिले के राजगीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जदयू के व्यवसायिक, उद्योग एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

1सम्मेलन का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने किया। इस अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा के शासन में देश का संविधान खतरे में है।

उन्होंने कहा कि “इंडिया गठबंधन” से भाजपा में घबराहट है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की और कहा कि नीतीश कुमार ने ही देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण से भरा हुआ है। मोदी सरकार ने आम जनता को सिर्फ ठगने का काम किया।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने काला धन लाने की बात कही थी। उनके शासन में विजय माल्या नीरव मोदी, मेहुल जोशी हजारों करोड़ रुपए लेकर विदेश भाग गए। भाजपा के शासन में सरकारी विभागों में नियुक्तियों पर प्रतिबंध लग गया। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं को सतर्क और सजग रहने की अपील की।

error: Content is protected !!
Exit mobile version