Home जरा देखिए तंत्र सिद्धि के लिए महिला की नृमम हत्या, पति-बच्चे के सामने पहले...

तंत्र सिद्धि के लिए महिला की नृमम हत्या, पति-बच्चे के सामने पहले जीभ काटी, फिर प्राइवेट पार्ट काटा

0

गढ़वा (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज नेटवर्क)। झारखंड के गढ़वा जिले के नगर उटारी थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव से दिल को दहला देने वाली मामला प्रकाश में आया है। जहां अंधविश्वास में एक महिला को मौत के घाट बड़ी ही विभत्स तरीके से उतार दिया गया।

यहां सात दिन पहले गुड़िया नामक एक महिला पर उसकी अपनी ही बहन और बहनोई दिनेश उरांव ने अपनी तंत्र सिद्धि को सिद्ध करने के लिए उस पर प्रयोग किया।

पहले दिन उसने गुड़िया के जीभ को काट दिया। उसके बाद दूसरे दिन महिला के स्तन और प्राइवेट पार्ट को काट कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

इसके बाद महिला की मौत हो गई और यह घटना मृतक महिला का पति सामने देखते रहा, लेकिन बच्चों के साथ अपने जान का डर देख कुछ भी बोलने से डरता रहा।

ओझा बहन और बहनोई ने महिला के शव को उसके मायके रंका थाना क्षेत्र के खुरा में ले जाकर जला दिया और चुपचाप घर आ गया। इसकी भनक तब लगी जब पति को अपनी पत्नी की याद आने लगी और उसने इसकी जानकारी मीडियाकर्मियों को दी।

इसकी जानकारी जब नगर उटारी पुलिस को लगी तो पुलिस आनन फानन में पीड़ित के घर पहुंच कर इसकी जानकारी लेते हुए अभी तक पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

वहीं घटना के बाद से ही इलाके मे दहशत का माहौल है। सबसे बड़ी बात है कि घटना को बीते पांच दिन हो गए, लेकिन पुलिस को अबतक इसकी भनक तक नहीं लगी।

मृतक महिला के पति मुन्ना, शंभू और उषा देवी ने बताया के अनुसार उनके सामने यह सब घटना घटी है। फिलहाल  पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version