शिक्षक से घूस लेते एक कर्मी संग रंगे हाथ धराए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी

0
348

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज डेस्क। जमशेदपुर एसीबी की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गंगा प्रसाद सिन्हा और बीआरसी में पदस्थापित शिक्षाकर्मी को गुरुवार को एक शिक्षक से घूस लेते हुए रंगे हाथ घर दबोचा है।

खबर है कि नोवामुंडी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत दो लोगों को एंटी करप्‍शन ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार बीईईओ व शिक्षक ने एक शिक्षक से गैरहाजिरी के दौरान की हाजिरी बनाने के एवज में घूस मांगी थी।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ पकड़ा गया व्‍यक्ति बीआरसी में पदस्थापित है। उसी के माध्‍यम से लेनदेन की बात तय हुई थी। शिक्षक ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी।

एसीबी की टीम ने पूरी तैयारी की और दोनों को रंगे हाथों दबोच लिया। दोनों को लेकर टीम जमशेदपुर रवाना हो गई है।