Home खेल-कूद बिहार खेल जगत में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ा, अंशिका बनी नजीर

बिहार खेल जगत में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ा, अंशिका बनी नजीर

Another golden chapter added to Bihar sports world, Anshika became an example
Another golden chapter added to Bihar sports world, Anshika became an example

पटना (एक्सपर्ट मीडिया न्यूज)। बिहार खेल जगत में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ गया है। राज्य की होनहार खिलाड़ी अंशिका कुमारी ने आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय सीनियर टीम में अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह चयन न केवल अंशिका के लिए, बल्कि समूचे बिहार के लिए गौरव का क्षण है।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और मुख्य कार्यकारी रवींद्रण शंकरण ने इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अंशिका का चयन राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वह अब देश की चोटी तीरंदाज दीपिका, अंकिता और सिमरंजोत जैसी दिग्गज खिलाड़ियों के साथ भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि अंशिका का यह चयन बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्पद बन गया है। राज्य की खेल प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। खेल विशेषग्यों का मानना है कि अंशिका की इस सफलता से राज्य में तीरंदाजी खेल को नई दिशा मिलेगी।

राज्य खेल प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि अंशिका की कड़ी मेहनत और समर्पण ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उनकी इस उपलब्धि से बिहार की अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विश्व कप में भारतीय टीम की तैयारियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें अंशिका भी हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट भारतीय तीरंदाजी के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता होगी। भारतीय टीम पदक की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version