आस-पड़ोसदेशपर्यटनस्वास्थ्य

प्रतिबंधित अजातशत्रु किला मैदान प्रक्षेत्र में जेसीबी से हो रहा यूं शौचालय निर्माण

नालंदा जिले के अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर स्थित भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग की अनमोल धरोहर अजातशत्रु किला मैदान प्रक्षेत्र में हल्की छेड़-छाड़ के बाद बिहार के सीएम नीतिश कुमार के सरकारी ‘राजगीर महोत्सव’ कार्यक्रम को ऐन मौके पर रद्द कर दिया गया था और आनन-फानन में सारे कार्यक्रम के स्थान बदलने पड़े थे, वहां अब जिला प्रशासन की स्वीकृति से जेसीबी से बड़े-बड़े गढ्ढे खोद युद्ध स्तर पर सार्वजनिक शौचालय बनाये जा रहे हैं।”

एक्सपर्ट मीडिया न्यूज। नालंदा जिला शहरी विकास अभिकरण के कार्यपालक अभियंता कार्यालय द्वारा गढ़ महादेव राजगीर के पास 04 सीट का शौचालय निर्माण कार्य, सिद्धार्थ होटल राजगीर के नजदीक 04 सीट का शौचालय निर्माण, राजगीर विरायतन मोड़ पुल के पास 04 सीट का शौचालय निर्माण, राजगीर बर्मिज टेंपल के नजदीक 04 सीट का शौचालय निर्माण, राजगीर किला मैदान रोड के पास पश्चिम तरफ 04 सीट का शौचालय निर्माण के टेंडर निकाले गये थे। इन सभी योजनाओं के अलग-अलग 4,49,100 रुपये की समान प्राक्कलन राशि तय है।

इन सभी योजनाओं के टेंडर लॉटरी के जरिये फाईनल किये गये। संयोगवश स्थानीय किसी इच्छुक संवेदक के नसीब में एक भी टेंडर नहीं आये और सारे टेंडर राजगीर के बाहर के लोगों हाथ लगे।

बहरहाल, सबाल उठता है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में शौचालय निर्माण स्थल के चयन सरकारी महकमे के किस स्तर पर किये गये हैं। इसका जबाब किसी के पास है। न किसी अधिकारी के पास और न ही किसी संवेदक के पास। सब एक दुसरे के पाले मामला फेंकते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि राजगीर में जहां-जहां सार्वजनिक शौचालय सरकारी से स्तर से बनाये जा रहे हैं, उसका स्थल चयन जिलाधिकारी ने किया  है। इस बाबत जब उनसे संपर्क स्थापित करने का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन उनकी सरकारी मोबाईल की घंटिया दिन भर सिर्फ घनघनाती ही रही। 

बीते दिन जब संबंधित संवेदक जेसीबी मशीन से प्रतिबंधित क्षेत्र में गढ्ढे खोदे जा रहे थे, उस समय कई स्थानीय लोगों ने इस बाबत जानकारी चाही तो कोई भी संवेदक या जेसीबी मशीन चालक कुछ भी बता नहीं सके और फोटो लेते देख भाग खड़े हुये।

इस संबंध में भारतीय पुरातत्व एवं सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक उषा शर्मा ने एक्सपर्ट मीडिया से कहा कि भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा पूर्णतः संरक्षित राजगीर अजातशत्रु किला मैदान प्रक्षेत्र में इस तरह के कार्य हुये हैं या हो रहे हैं तो यह बेहद गंभीर मामला है। वे अपने स्तर से इसकी त्वरित जांच करायेगें। अगर मामला सही निकला तो दोषियों के खिलाफ भारतीय पुरातत्व संरक्षण कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

बता दें कि नालंदा जिला प्रशासन द्वारा बिना विभागीय अनुमति के अजातशत्रु किला मैदान क्षेत्र में राजगीर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस दौरान निर्धारित मानकों की धज्जियां उड़ाते उड़ाते हुये वहां कई कार्य किये गये।

तब इस मामले को भारतीय पुरातत्व विभाग ने काफी गंभीरता से लिया और मजबूरन जिला प्रशासन को अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दूसरे स्थानों पर आयोजित करने पड़े। जिससे करोड़ों रुपये की राशि पानी की तरह बह गये। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अद्घाटनकर्ता सीएम नीतिश कुमार थे।

Expert Media News

वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारतीय पिछले 35 वर्षों से एक समर्पित समाचार लेखक, संपादक और संचार विशेषज्ञ के रुप में सक्रीय हैं, जिन्हें समसामयिक राजनीतिक घटनाओं, सामाजिक मुद्दों और क्षेत्रीय खबरों पर गहरी समझ और विश्लेषण देने का अनुभव है। वे Expert Media News टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो एक डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म जो ताज़ा घटनाओं, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और प्रासंगिक दृष्टिकोण को पाठकों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखता है। Expert Media News न केवल ताज़ा खबरें साझा करता है, बल्कि उन विश्लेषणों को भी प्रकाशित करता है जो आज की बदलती दुनिया को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे मानते हैं कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ सामने रखना है। ताकि एक स्वस्थ समाज और स्वच्छ व्यवस्था की परिकल्पना साकार हो सके।
Back to top button
error: Content is protected !!